फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

कृषि कानून के विरोध में भड़की भाकियू

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 02 Oct 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
hapur news
एच पी डी ए के सामने दिल्ली रोड पर धरना देते किसान - फोटो : HAPUR
कृषि कानून के विरोध में भड़की भाकियू
विज्ञापन

हापुड़। कृषि कानून की जानकारी किसानों से छुपाने और फसलों के समर्थन मूल्यों पर बाजारों में खरीद नहीं होने के विरोध में बृहस्पतिवार को भाकियू भानु के कार्यकर्ताओं ने एचपीडीए कार्यालय के बाहर दिल्ली रोड पर धरना प्रदर्शन किया। सड़क पर सांकेतिक जाम भी लगाया। वहीं मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा।
भाकियू भानु के जिलाध्यक्ष पवन हूण ने कहा सरकार ने किसानों को बिना विश्वास में लिए ही कृषि कानून बना दिया है। इसका अभी तक भी किसानों को लाभ या नुकसान नहीं बताया गया है। जिसके चलते किसान गुमराह भी हो रहे हैं।
विज्ञापन

संगठन मंत्री राजेंद्र सिंह, राधेलाल त्यागी ने कहा फसलों का समर्थन मूल्य तय किया गया है। लेकिन मंडी व बाजारों में इन दामों पर फसलों को नहीं खरीदा जा रहा है। ऐसे में किसानों को फसलों से लागत निकाल पाना भी मुश्किल हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर अध्यक्ष राजवीर सिंह ने कहा किसानों की समस्याओं को सुलझाने के बजाय बढ़ाया जा रहा है। किसी भी सरकारी कार्यालय में बिना सुविधा शुल्क दिए किसानों का काम नहीं होता। इस समस्या को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

इस दौरान भारी पुलिस बल तैनात रहा। मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपकर, समस्याओं के निस्तारण की आवाज उठाई गई।
इस मौके पर सुबीश त्यागी, अजय त्यागी, राजेंद्र कुमार, नगर उपाध्यक्ष संजय चौधरी, लेखपाल सिंह तोमर, प्यारे लाल, टीटू गुर्जर, रामचंद, राकेश गिरी, सचिन त्यागी, हरीश त्यागी, भोपाल, राम सिंह, राजेंद्र, ऋषिपाल, सतपाल, दिनेश त्यागी, दीपू चौधरी, मुकेश त्यागी, गंगाशरण रमेश त्यागी, अनिल त्यागी, रवि, संजीव त्यागी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed