फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

मुरादाबाद घटना को लेकर न्यायिक कार्य से विरत रहे अधिवक्ता

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 02 Oct 2020 12:01 AM IST
विज्ञापन
hapur news
मुरादाबाद में अधिवक्ता से अभद्रता के विरोध में कचहरी में हुई हड़ताल
विज्ञापन

हापुड़। मुरादाबाद में अधिवक्ता के साथ हुई अभद्रता व मारपीट के विरोध में हापुड़ कचहरी में भी हड़ताल रही। बृहस्पतिवार को बार एसोसिएशन की बैठक में हड़ताल का निर्णय लिया गया। इसके बाद मुख्यमंत्री संबोधित ज्ञापन न्यायिक तहसीलदार को सौंपा।
बार एसोसिएसन के अध्यक्ष सुनील कुमार अग्रवाल व सचिव अशोक कुमार गिरि ने बताया कि अधिवक्ता समाज का महत्वपूर्ण कड़ी है, लेकिन आए दिन अधिवक्ताओं के साथ अनुचित व्यवहार हो रहा है और घटनाएं भी सामने आ रही हैं। बागपत की घटना के बाद अब मुरादाबाद में अधिवक्ता भुवनेश कुमार के साथ असामाजिक तत्वों ने मारपीट की है। मामले में पुलिस द्वारा सहयोगपूर्ण व्यवहार नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन

प्रकरण में पुलिस भी पूरी तरह से लापरवाही बरत रही है। पीड़ित अधिवक्ता को परेशानी झेलनी पड़ रही है। उन्होंने मामले में दोषी व्यक्ति और लापरवाह पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अधिवक्ताओं का सम्मान प्रमुख है। किसी भी सूरत में अधिवक्ताओं का शोषण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आगे भी न्यायिक कार्य से विरत रहकर आवाज उठाई जाएगी। वहीं हड़ताल के चलते लोगों को परेशानियों का सामना भी करना पड़ा।

ज्ञापन देने वालों में पूर्व अध्यक्ष ठाकुर गजेंद्र सिंह चौहान, पुरुषोत्तम वर्मा, राजपाल शिशौदिया, बाबूराम गिरि, अंकित गोयल, साजिद अली, जगदीश शर्मा, विवेक गर्ग, आजादवीर त्यागी, अनिल शिशौदिया, सुरेश चंद सैनी, शमशाद अली, शाहिद आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed