{"_id":"5f74cb738ebc3e9b7e32acac","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd206323347","type":"story","status":"publish","title_hn":"उबारपुर से 25 गांवों को संक्रमण मुक्त करने की पहल हुई शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उबारपुर से 25 गांवों को संक्रमण मुक्त करने की पहल हुई शुरू
विज्ञापन
गांव उबारपुर में गांव को सैनिटाइज करने का अभियान चलाते ग्रामीण।
- फोटो : HAPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उबारपुर से 25 गांवों को संक्रमण मुक्त करने की पहल हुई शुरू
हापुड़। कोरोना महामारी से जहां पूरा विश्व इन दिनों कराह रहा है। लेकिन इस महामारी से लड़ने के लिए भी लोग आगे आ रहे हैं। जनपद का उबारपुर गांव भी इन दिनों चर्चा में आ गया है। मल्टीनेशनल कंपनी की जॉब छोड़कर गांव आए विकास चौधरी ने उबारपुर ही नहीं आसपास के 25 गांवों को संक्रमण मुक्त करने की मुहिम छेड़ी है। वहीं उनकी पत्नी ग्राम प्रधान भी इस महामारी से बचाव को लेकर ग्रामीणों को जागरूक कर रही हैं।
कोरोना का संक्रमण लोगों को तेजी से अपनी चपेट में ले रहा है। यह वायरस ड्रोप्लर है, जो संपर्क में आते ही लोगों के शरीर में प्रवेश कर जाता है। हालांकि सैनिटाइजेशन प्रक्रिया से इसे नष्ट किया जा सकता है।
उबारपुर निवासी चौधरी जंग बहादुर सिंह के पुत्र विकास चौधरी जिन्होंने लंदन से पढ़ाई करने के बाद अपने ही देश में मल्टीनेशनल कंपनी में जॉब की। लेकिन पिता के देहांत के बाद वह नौकरी छोड़कर गांव आ गए। विकास चौधरी ने बताया कि कोरोना महामारी से पूरी दुनिया जूझ रही है। शहरी क्षेत्रों में इसको लेकर ज्यादा गंभीरता दिखाई जा रही है लेकिन गांवों में ज्यादा ध्यान नहीं दिया जा रहा है। इसलिए गांवों को संक्रमण मुक्त करने के लिए सैनिटाइजेशन कराया जा रहा है। उबारपुर के अलावा आसपास के 25 गांवों उबारपुर, हाफिजपुर, भटियाना, मीरपुर, साबदीपुर, मोरपुर, हरसिंहपुर, नवादा, अकड़ौली, बड़ोदा सिहानी, महमदपुर, सामई, हुमायुपुर, ब्रजनाथपुर, कोटला, नया बांस, पुरा आदि को सैनिटाइजेशन कराने का निर्णय लिया है। बृहस्पतिवार को उबारपुर गांव से ही इसकी शुरूआत की गई। ग्रामीणों ने उनकी पहल को सराहा है।