फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

अवैध हथियारों का तस्कर पुलिस कस्टडी से फरार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 29 Sep 2020 09:21 PM IST
विज्ञापन
hapur news
सिम्भावली थाना पुलिस द्वारा पकड़े गए अवैध शस्त्र बनाने वाले आरोपी - फोटो : HAPUR
अवैध हथियारों का तस्कर पुलिस कस्टडी से फरार
विज्ञापन

हापुड़। सिंभावली पुलिस द्वारा किया गया गुड वर्क उस समय बैड वर्क में तब्दील हो गया, जब अवैध हथियारों की फैक्टरी चलाते हुए पकड़ा गया एक तस्कर मेडिकल कराने के दौरान सीएचसी की चारदीवारी फांदकर फरार हो गया। इससे पुलिस महकमे में अफरातफरी मच गई। पुलिस ने आरोपी की तलाश में ताबड़तोड़ दबिश दे रही है। लेकिन आरोपी का कोई सुराग नहीं लग सका।
मंगलवार दोपहर पुलिस कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में एसपी संजीव सुमन ने बताया कि सोमवार को थाना सिंभावली पुलिस ने नया गांव क्षेत्र के जंगल में स्थित एक खंडहर में चल रही अवैध हथियार बनाने की फैक्टरी का भंडाफोड़ किया था। इस दौरान दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया था। इनके कब्जे से 37 तमंचे, दो अदबने तमंचे और 32 लोहे की नाल, 40 कारतूस व तमंचे बनाने में प्रयुक्त उपकरण बरामद किए थे। गिरफ्तार आरोपियों में जनपद मेरठ के थाना जानी क्षेत्र के सिविल खास निवासी आसिफ व थाना नौचंदी क्षेत्र के भवानीनगर निवासी अब्दुल रहमान शामिल थे। प्रेसवार्ता के बाद मंगलवार दोपहर को सिंभावली थाने का हैड कांस्टेबल गजेंद्र सिंह, दो होमगार्ड के साथ सिंभावली स्थित सीएचसी में दोनों आरोपियों का मेडिकल कराने के लिए गया था। मेडिकल के दौरान एक आरोपी आसिफ हथकड़ी से हाथ निकालने के बाद अस्पताल की चारदीवारी फांदकर फरार हो गया। आरोपी के फरार होने के बाद पुलिस में अफरातफरी मच गई। आनन-फानन में पुलिस टीमें आरोपी की तलाश में जुटी है। जंगलों में भी उसकी तलाश की गई, लेकिन देर रात तक आरोपी का कोई सुराग नहीं लग सका। पुलिस आरोपी की तलाश में संभावित स्थानों पर दबिश दे रही है।
विज्ञापन

एसपी संजीव सुमन ने बताया कि फरार आरोपी की तलाश में कई टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। आरोपी पुलिसकर्मी और होमगार्ड से भी पूछताछ की जा रही है। उसके आधार पर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------------------
आरोपी के खिलाफ भी संबंधित धाराओं में एफआईआर
पुलिस कस्टडी से फरार हुए आरोपी आसिफ पुत्र हनीफ निवासी वार्ड नंबर आठ, सिवाल खास, जॉनी मेरठ के खिलाफ सिंभावली पुलिस ने फरार होने के बाद संबंधित धाराओं में भी सिंभावली थाने में एफआईआर दर्ज की है। पुलिस ने आसिफ के कुछ परिजनों को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया है। जिसके बाद उसकी गिरफ्तारी का दबाव बनाया जा रहा है।

----------------------
पुलिस कस्टडी से पहले भी फरार हुए हैं आरोपी
पुलिस कस्टडी से फरार होने का हापुड़ में यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी जिले में आरोपी फरार होते रहे हैं। थाना देहात द्वारा वर्ष 2016 में छेड़छाड़ के आरोप में पकड़ा गया एक आरोपी थाने से हथकड़ी समेत फरार हो गया था। जिसके बाद पुलिस ने दो दिन बाद उसे दोबारा गिरफ्तार किया। बाद में उससे हथकड़ी बरामद की गई। इसके अलावा पिलखुवा के अनवरपुर से ऊधमपुर पुलिस की कस्टडी से एक हत्या का एक आरोपी फरार हो गया था। 17 सितंबर 2018 को ऊधमपुर पुलिस आरोपी को मुंबई से लेकर ऊधमपुर जा रही थी। अनवरपुर के पास आरोपी कार से कूदकर फरार हो गया था। इस मामले में पिलखुवा कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया गया था। अप्रैल 2018 में बाबूगढ़ थाने से भी एक आरोपी फरार हो गया था, जिसे पुलिस ने बाद में दबोच लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed