{"_id":"5f73573f8ebc3e9b9774fc98","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd2062548185","type":"story","status":"publish","title_hn":"निजीकरण के विरोध में सरकार के खिलाफ नारेबाजी पड़ी भारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निजीकरण के विरोध में सरकार के खिलाफ नारेबाजी पड़ी भारी
विज्ञापन
कोतवाली में कोतवाल को तहरीर देते भाजपा नगर अध्य्क्ष
- फोटो : HAPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निजीकरण के विरोध में सरकार के खिलाफ नारेबाजी पड़ी भारी
हापुड़। बिजली के निजीकरण के विरोध में सोमवार को मशाल जुलूस के दौरान कुछ कर्मियों द्वारा सरकार के खिलाफ नारेबाजी करने की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। इसमें ऊर्जा मंत्री के खिलाफ भी नारेबाजी की जा रही थी। मामले की गंभीरता पर भाजपा और राष्ट्रीय युवा हिंदू वाहिनी के पदाधिकारियों ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। इसमें एक अवर अभियंता का नाम सामने आ रहा है।
सोमवार को बिजली के निजीकरण के विरोध में एसई कार्यालय पर धरना प्रदर्शन चल रहा था। इसके बाद मशाल जुलूस भी निकाला गया। इसमें कुछ कर्मियों द्वारा सरकार के खिलाफ अभद्र टिप्पणी व नारेबाजी की जा रही थी। केंद्र और प्रदेश सरकार के मुख्य राजनेताओं को इंगित कर तंज कसे जा रहे थे। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। जिसमें निगम के कुछ कर्मचारियों की मानसिकता साफ देखने को मिल रही है। मामले में भाजपा के नगर अध्यक्ष विनीत दीवान और राष्ट्रीय युवा हिंदू वाहिनी के जिलाध्यक्ष रितिक त्यागी कोतवाली थाने पहुंचे और थाना प्रभारी को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
पुलिस ने वीडियो के आधार पर सरकार के खिलाफ अभद्र नारेबाजी करने वालों को चिन्हित करना शुरू कर दिया है। साथ ही निगम के अधिकारियों से भी इस मामले में वार्ता की जा रही है। इस प्रकरण में एक अवर अभियंता का नाम खुलकर सामने आ रहा है। बता दें कि धरना व मशाल जुलूस के दौरान ऊर्जा मंत्री के खिलाफ भी जमकर नारेबाजी हो रही है। मामला पुलिस के पास पहुंचने के बाद धरने में शामिल होने आए कर्मचारियों में अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन
कोतवाली प्रभारी सुबोध सक्सेना ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। संबंधित विभाग के संज्ञान में भी मामला डाला गया है। इस तरह का बर्ताव करने वालों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
----------------------------
बिजली कर्मियों ने निकाली बाइक रैली
बिजली के निजीकरण के विरोध में मंगलवार को विद्युत कर्मियों ने एसई कार्यालय पर धरना प्रदर्शन के बाद शहर में बाइक रैली निकाली गई। एसई कार्यालय पर धरने को संबोधित करते हुए विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के जिलाध्यक्ष राजेश भास्कर ने कहा बिजली के निजीकरण से उपभोक्ताओं का शोषण बढ़ेगा और कर्मचारियों को भी काफी पीड़ा सहनी पड़ेगी। सरकार यह फैसला कर्मचारी हित में नहीं कर रही है। इस मामले में सरकार को पुन विचार करने की आवश्यकता है। इसके विरोध में बाइक रैली भी निकाली गई।
इसमें जिला संयोजक पराग भारद्वाज, जिलाध्यक्ष राजेश भास्कर, अफरोज, अरूण कुमार रस्तोगी, ईश्वर प्रसाद, संजय मौर्य, मनोज कर्दम, यामीन खान, दीप चंद आदि मौजूद रहे।