{"_id":"5f7355d38ebc3e9b8409e407","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd2062546137","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना से एक की मौत, 22 नए मामले मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना से एक की मौत, 22 नए मामले मिले
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना से एक की मौत, 22 नए मामले मिले
हापुड़। जिले में मंगलवार को कोरोना से एक और मौत हो गई, जिसके साथ ही अब मरने वालों की संख्या बढ़कर 43 पहुंच गई है। जबकि दो बैंक कर्मचारी और एक पुलिस कर्मी समेत 22 नए मरीज सामने आए हैं। जिन्हें आईसोलेशन वार्डों में भर्ती करा दिया गया है। वहीं 16 मरीज स्वस्थ होकर अपने घर लौट गए हैं।
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार पिलखुवा के आसरा कॉलोनी निवासी 45 वर्षीय व्यक्ति में 25 सितंबर को कोरोना की पुष्टि हुई थी। मंगलवार को उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है मृतक पहले से ही डायबिटीज व सांस की बीमारी से पीड़ित था। इसके अलावा 22 नए मरीज मिले, जिनमें ब्रजघाट का एक, मोती कॉलोनी के चार, मंदिर वाली गली स्वर्ग आश्रम रोड का एक, कस्तला का एक, बासतपुर का एक, मतनौरा का एक, कोठीगेट का एक, शिवपुरी हापुड़ का एक, कैनरा शाखा उपैड़ा के दो, त्यागीनगर का एक, बराई मोहल्ला का एक, पुलिस लाइन का एक, अर्जुननगर का एक, पटेलनगर का एक, इकलैड़ी का एक, प्रेमपुरा का एक, पन्नापुरी के दो मरीज शामिल हैं।
इन मरीजों को आईसोलेशन वार्डों में भर्ती करा दिया गया है। जिले कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2677 पहुंच गई है। जबकि 16 मरीज स्वस्थ होकर अपने घर लौट गए, अब स्वस्थ होने वालों की संख्या बढ़कर 2248 पहुंच गई है। 386 का उपचार जारी है, 43 की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
डिप्टी सीएमओ डॉ. प्रवीण शर्मा ने बताया अब तक जिले में 137320 लोगों के स्वस्थ की जांच हो चुकी है। संक्रमित मिले मरीजों को आईसोलेशन वार्डों में भर्ती करा दिया गया है।