फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

फौजी के एकाउंट से साइबर ठगों ने उड़ाए चार लाख

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 29 Sep 2020 11:40 PM IST
विज्ञापन
hapur news
फौजी के एकाउंट से साइबर ठगों ने उड़ाए चार लाख
विज्ञापन

हापुड़। जिले में साइबर ठगों ने बाबूगढ़ निवासी एक फौजी के खाते से चार लाख रुपये निकाल लिए। शातिरों ने अपने आपको बैंक का प्रतिनिधि बताते हुए पीड़ित से मोबाइल पर आए ओटीपी की जानकारी की। इसके कुछ देर बाद ही उसके खाते से चार लाख रुपये निकल गए। पीड़ित ने यह धनराशि हाल ही में बैंक से लोन ली थी। फौजी ने मामले की तहरीर थाने में देते हुए कार्रवाई की मांग की है।

कस्बा बाबूगढ़ नई बस्ती निवासी मनीष कुमार पुत्र राजपाल सिंह भारतीय सेना में रायफल मैन के रूप में तैनात है। वर्तमान में उसकी तैनाती जयपुर में है। फिलहाल वे छुट्टी पर घर आए हुए हैं। मनीष ने बताया कि उसका भारतीय स्टेट बैंक में खाता है। उसने करीब एक माह पहले से बैंक से चार लाख रुपये का लोन लिया था। 27 सितंबर उसने अपने कार्ड से पांच सौ रुपये का पेट्रोल डलवाया था। बैलेंस चैक करने पर उसकी जमा धनराशि में से 3.76 लाख रुपये गायब थे। इस संबंध में उसने गूगल से कस्टमर केयर का नंबर लेकर फोन किया तो उन्हें बताया कि उनकी जमा धनराशि एफडी में स्थानांतरित हो गई है। इसलिए मेन एकाउंट में वह दर्शायी नहीं जा रही है। इसके बाद उसके बाद फिर एक अज्ञात नंबर से फोन आया और फोन करने वाले ने खुद को बैंक का कर्मचारी बताते हुए कहा कि बैंक की ओर से मोबाइल पर एक ओटीपी भेजा गया है। ओटीपी बैंक को बताने पर बैंक खाते में फिर से सारी धनराशि वापस आ जाएगी। दरअसल, यह कॉल साइबर ठगों की ओर से थी और उन्होंने ओटीपी पूछकर फौजी के खाते से 3.98 लाख रुपये निकाल लिए। मामले की जानकारी होने पर फौजी के होश उड़ गए। पीड़ित ने मामले की शिकायत के लिए थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी सोमबीर सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed