{"_id":"5f6f85638ebc3e9b9f37180e","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd2060546185","type":"story","status":"publish","title_hn":"बसों के संचालन व कमाई में टॉप पर रहा हापुड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बसों के संचालन व कमाई में टॉप पर रहा हापुड़
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बसों के संचालन व कमाई में टॉप पर रहा हापुड़
हापुड़। कोरोना महामारी में हापुड़ डिपो ने कमाई के मामले में नया कीर्तिमान रचा है। सितंबर महीने में सर्वाधिक राजस्व प्राप्त कर प्रदेश में हापुड़ को पहला स्थान मिला है। बसों का संचालन भी यहां सर्वाधिक हुआ है। इस उपलब्धता पर डीएम ने भी एआरएम को बधाई दी है।
हापुड़ डिपो से विभिन्न मार्गों पर 110 बसों का संचालन होता है। यह डिपो कमाई के मामले में रीजनल स्तर पर पहले से ही टॉप स्थान बनाता रहा है। कोरोना महामारी में जहां ट्रांसपोर्ट पर प्रतिकूल असर पड़ा है। इस चुनौती को हापुड़ डिपो के अधिकारियों ने अवसर में तब्दील किया है।
प्रदेश स्तर पर सितंबर महीने की समीक्षा में हापुड़ डिपो प्रदेश में टॉप स्थान पर रहा है। सितंबर महीने में हापुड़ डिपो की प्रत्येक बस का प्रतिदिन औसत संचालन 414 किलोमीटर रहा है। इन बसों ने सितंबर महीने में करीब चार करोड़ रुपये का राजस्व जुटाया है। कोरोना के समय जहां प्रत्येक सरकारी विभाग बदहाली से जूझ रहा है, ऐसे में रोडवेज ने शासन व प्रशासन को काफी हद तक राहत पहुंचाई है।
विज्ञापन
कुल मिलाकर प्रदेश में हापुड़ के रोडवेज डिपो ने पहला स्थान पाकर जिले का नाम रोशन कर दिया है। इस उपलब्धि पर डीएम अदिति सिंह ने भी डिपो के अधिकारियों को बधाई दी है।
एआरएम एनपी सिंह ने बताया बसों के संचालन को लेकर बनाई योजना काम आयी है। सभी कर्मियों ने कड़ा प्रयास कर, बस सेवा को बहाल रखा है। भविष्य में भी यह स्थान बरकरार रखेंगे।