{"_id":"5f6f84a08ebc3e9beb59365c","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd206052125","type":"story","status":"publish","title_hn":"मृत्युप्रमाण पत्र प्रकरण: पालिका अफसरों ने मामले में बैठाई जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मृत्युप्रमाण पत्र प्रकरण: पालिका अफसरों ने मामले में बैठाई जांच
विज्ञापन
मृत्यु प्रमाण पत्र प्रकरण : पालिका अफसरों ने बैठाई जांच
हापुड़। नगर पालिका परिषद हापुड़ के अफसरों ने मृत्यु प्रमाणपत्र बनवाने के नाम पर सुविधा शुल्क मांगने को लेकर शुक्रवार को वायरल हुई ऑडियो प्रकरण में जांच बैठा दी है। अब सभी सफाई निरीक्षक तीन दिन में रिपोर्ट देंगे।
बता दें कि शुक्रवार को सोशल मीडिया पर एक पालिका कर्मचारी की मृत्यु प्रमाणपत्र बनवाने के नाम पर सुविधा शुल्क मांगने को लेकर एक ऑडियो वायरल हुई थी। नगर पालिका अफसरों ने मामले में संज्ञान लिया और मामले में जांच पड़ताल शुरू हो गई है। नगर पालिका मुख्य सफाई निरीक्षक राजेश यादव ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। इसको लेकर सभी सफाई एवं खाद्य निरीक्षकों को निर्देशित किया गया है कि सभी अपने-अपने अधीन कार्यरत समस्त सफाई नायकों की ऑडियो आवाज को पड़ताल करें। मामले में पुष्टि होने पर आख्या तीन दिवस में प्रस्तुत करने के आदेश दिए हैं।