{"_id":"5f6e355e8ebc3e9bf13648d8","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd206043322","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंडरपास की ऊंचाई व चौड़ाई बढ़वाने को ग्रामीणों का हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंडरपास की ऊंचाई व चौड़ाई बढ़वाने को ग्रामीणों का हंगामा
विज्ञापन
रसूलपुर में प्रदर्शन करते ग्रामीण।
- फोटो : HAPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंडरपास की ऊंचाई व चौड़ाई बढ़वाने को ग्रामीणों का हंगामा
हापुड़। बक्सर से हापुड़ तक निर्माणाधीन बाईपास पर गांव रसूलपुर में प्रस्तावित अंडरपास की ऊंचाई व चौड़ाई बढ़वाने की मांग को लेकर दर्जनों गांवों के लोगों ने प्रदर्शन किया। परियोजना निदेशक को पत्र भेजकर, जल्द इस समस्या का समाधान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी गई।
प्रदर्शनकारी ग्रामीणों ने बताया रसूलपुर स्थित प्रस्तावित अंडरपास से होकर नली हुसैनपुर, अल्लीपुर, गढ़ी, ककोड़ी, भड़ंगपुर, लखुराड़ा, शेखपुर, शहदपुर समेत दर्जनों गांवों को रास्ता जाता है। शुगर मिलों के लिए गन्ना भी इसी मार्ग से होकर जाता है, क्योंकि संबंधित गांवों में बड़े पैमाने पर गन्ने की खेती होती है। ऐसे में यदि अंडरपास की चौड़ाई व ऊंचाई कम कर दी गई तो गन्ने की ट्रालियां निकालना भी मुश्किल हो जाएगा।
ग्रामीण कई बार अधिकारियों से इस समस्या के निस्तारण का आवाज उठा चुके हैं। लेकिन कोई राहत नहीं मिली, जबकि इसी बाईपास पर पड़ने वाले गांव ततारपुर, बागड़पुर, उपैड़ा के अंडरपास की चौड़ाई व ऊंचाई वहां के ग्रामीणों की मांग के अनुसार बनाई गई है।
विज्ञापन
विरोध में दर्जनों गांवों के लोगों ने प्रदर्शन कर, परियोजना निदेशक को पत्र भेजा। साथ ही जल्द राहत नहीं मिलने पर आंदोलन की चेतावनी दी गई।
प्रदर्शन करने वालों में रसूलपुर के पूर्व प्रधान कर्मवीर सिंह, अल्लीपुर के प्रधान ईश्वर सिंह, सिकंदरपुर काकोड़ी के प्रधान शोवीर सिंह, लुखराड़ा के प्रधान रविंद्र कुमार, भड़गपुर के प्रधान अशोक कुमार, क्षेत्र पंचायत प्रमुख बबीता सिंह, देवेंद्र सिंह, मनप्रीत सिंह, जितेंद्र सिंह, राजवीर आदि मौजूद रहे।