फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

प्राधिकरण के आवासीय भूखंडों की हुई नीलामी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 25 Sep 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
hapur news
एच पी डी ए में भूखंडो की नीलामी करते अधिकारी - फोटो : HAPUR
प्राधिकरण के आवासीय भूखंडों की हुई नीलामी
विज्ञापन

हापुड़। एचपीडीए द्वारा शुक्रवार को प्राधिकरण सभागार में आवासीय भूखंडों की खुली नीलामी का आयोजन किया गया। नीलामी में 38 आवासीय भूखंडों के सापेक्ष कुल 100 आवेदन प्राप्त हुए। आवेदकों द्वारा 25 भूखंडों के लिए बोली लगाई गई। भूखंडों की नीलामी होने के बाद अग्रिम कार्यवाही शुरू हो गई है।

प्राधिकरण सभागार में आयोजित नीलामी प्रक्रिया की अध्यक्षता करते हुए प्राधिकरण सचिव लक्ष्मी मिश्रा ने बताया कि नीलामी में कुल 38 संपत्तियों को शामिल किया गया था। जिसकी सूचना पहले ही जारी कर दी गई थी। इसमें से मुख्य रूप से आनंद विहार आवासीय योजना और प्रीत विहार आवासीय योजना के भूखंडों को शामिल किया गया था। जिनमें से 25 भूखंडों के लिए सर्वाधिक प्रतिस्पर्धी बोली प्राप्त हुई। आनंद विहार आवासीय योजना में 16 भूखंडों के लिए न्यूनतम बोली 16 हजार रुपये प्रति वर्गमीटर एवं अधिकतम बोली 33 हजार 800 रुपये वर्गमीटर प्राप्त हुई। इसी प्रकार प्रीत विहार आवासीय योजना में नौ भूखंडों के लिए न्यूनतम बोली 9200 रुपय्र प्रति वर्ग मीटर एवं अधिकतम बोली 19600 रुपये प्रति वर्ग मीटर प्राप्त हुई। सभी 25 भूखंडों के लिए आवेदकों से प्राप्त सर्वाधिक दरों के अनुसार कुल राशि 7.51 करोड़ रुपये है। संपत्ति अधिकारी सुभाष गौतम ने बताया कि नीलामी प्रक्रिया के दौरान शारीरिक दूरी का पालन किया गया। इस मौके पर विशेष कार्याधिकारी दिनेश कुमार, सुभाष गौतम, सहायक नगर नियोजक प्रोभात पॉल शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed