फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

अधिवक्ताअें के साथ हो रही घटनाओं को लेकर हापुड़ कचहरी में रही हड़ताल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 25 Sep 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
hapur news
अधिवक्ताओं के साथ हो रही घटनाओं के विरोध में कचहरी में रही हड़ताल
विज्ञापन

हापुड़। हापुड़ बार एसोसिएशन हापुड़ के अध्यक्ष सुनील कुमार अग्रवाल की अध्यक्षता में शुक्रवार को कचहरी में अधिवक्ताओं की बैठक हुई। इसमें अधिवक्ताओं ने बागपत और आए दिन अधिवक्ताओं पर हो रही घटनाओं की निंदा की। वहीं उन्होंने हड़ताल कर अपना विरोध प्रकट किया। उसके बाद अधिवक्ताओं ने मुख्यमंत्री संबोधित ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा।
हापुड़ बार एसोसिएसन के अध्यक्ष सुनील कुमार अग्रवाल व सचिव अशोक कुमार गिरि ने बताया कि आए दिन अधिवक्ताओं के साथ अभद्रता हो रही है। बागपत की घटना इसकी बानगीभर है। बागपत में सम्मानित अधिवक्ता के साथ स्थानीय पुलिस द्वारा अनुचित व्यवहार किया गया है। जब अधिवक्ताओं के साथ पुलिस ऐसे पेश आ रही है तो आम आदमी के साथ कैसा व्यवहार करती होगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि किसी भी हाल में अधिवक्ताओं का शोषण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आगे भी न्यायिक कार्य से विरत रहकर सिस्टम के खिलाफ विरोध जताया जाएगा। वहीं अधिवक्ताओं के न्यायिक कार्य से विरत रहने पर कचहरी पहुंचने वाले लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। हड़ताल के चलते उनको वापस लौटना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ज्ञापन देने वालों में पूर्व अध्यक्ष ठाकुर धर्मपाल सिंह तोमर, सहसचिव श्रीराम प्रजापति, पूर्व अध्यक्ष ठाकुर गजेंद्र सिंह चौहान, सत्यपाल तोमर, पुरुषोत्तम वर्मा, राजपाल शिशौदिया, अंकित गोयल, जगदीश शर्मा, विवेक गर्ग, आजादवीर त्यागी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed