फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

संभल कर निकलें, आज एनएच- 24 पर रहेगा भाकियू का कब्जा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 24 Sep 2020 11:52 PM IST
विज्ञापन
hapur news
संभल कर निकलें, आज एनएच- 24 पर रहेगा भाकियू का कब्जा
विज्ञापन

हापुड़। कृषि विधेयक के विरोध में ततारपुर बाईपास (एनएच-24) पर शुक्रवार सुबह 11 बजे से भाकियू का कब्जा रहेगा। ऐसे में अपने घरों से सोच समझकर निकलें। अन्य किसान संगठन व रालोद भी जगह-जगह विरोध प्रदर्शन करेंगे। भाकियू कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को दिनभर गांवों में जनसंपर्क किया। वहीं आंदोलन के एलान से जिला प्रशासन व पुलिस में भी हड़कंप की स्थिति है।
कृषि विधेयक का संपूर्ण देश में विरोध किया जा रहा है। भाकियू ने इस कानून से कंपनी राज को बढ़ावा मिलने का अंदेशा जताया है। जिसका सीधा असर किसानों पर पड़ेगा। इसके विरोध में कार्यकर्ताओं द्वारा लगातार धरना प्रदर्शन व ज्ञापन सौंपने का कार्यक्रम किया जा रहा है।
विज्ञापन

भाकियू हाईकमान के आदेश पर अब शुक्रवार को चक्का जाम का एलान कर दिया गया है। बृहस्पतिवार को कार्यकर्ताओं ने आंदोलन को सफल बनाने के लिए कई गांवों में जनसंपर्क किया। गांवों में बैठक कर किसानों से बड़ी संख्या में धरना स्थल पर पहुंचने की अपील की। ट्रैक्टर ट्रॉली के साथ किसानों ने इस आंदोलन में शामिल होने का एलान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाकियू के पूर्व जिलाध्यक्ष धनवीर शास्त्री, पूर्व मंडल प्रवक्ता दिनेश खेड़ा, पूर्व मंडल सचिव ज्ञानेश्वर त्यागी, जतिन चौधरी, सतवीर सिंह, कुशलपाल आर्य, रामपाल सिंह, यशवीर चौधरी, नितिन बाना समेत अन्य कार्यकर्ताओं के नेतृत्व में शुक्रवार को सुबह 11 बजे कार्यकर्ता ततारपुर बाईपास पर पहुंचेंगे। यहां हाईवे जाम कर वह जोरदार प्रदर्शन करेंगे। इस दौरान गांवों से दूध आदि की सप्लाई को भी बंद रखा जाएगा।
भाकियू के आंदोलन पर जिला प्रशासन व पुलिस सतर्क हो गए हैं। स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए तैयारी पूरी करने का दावा किया जा रहा है।
तहसील चौपला पर रालोद करेगी प्रदर्शन
रालोद कार्यकर्ता तहसील चौपला स्थित चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा के पास कृषि विधेयक के विरोध में प्रदर्शन करेंगे। कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को जनसंपर्क कर, लोगों से वहां पहुंचने की अपील की। इस मौके पर प्रोफेसर अब्बास अली, हेमंत मिश्रा, शिवकुमार चौधरी, जितेंद्र गुप्ता आदि मौजूद रहे।

चक्का जाम करेंगे राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के कार्यकर्ता
अखिल भारतीय किसान संघर्ष समिति के आह्वान पर राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के कार्यकर्ता भी कृषि विधेयक के विरोध में ततारपुर बाईपास पर चक्का जाम करेंगे। यह जानकारी युवा किसान नेता प्रमेंद्र सिंह ढिल्लो ने दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed