{"_id":"5f6a2ba68ebc3ed8f173364e","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd2058731113","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली चेकिंग करने गई टीम से मारपीट, चाकू से हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली चेकिंग करने गई टीम से मारपीट, चाकू से हमला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजली चेकिंग करने गई टीम से मारपीट, चाकू से हमला
हापुड़। बिजली चोरी की सूचना पर गांव कूड़ी में चेकिंग करने पहुंची बिजली निगम की टीम से मारपीट की गई। वहीं दो युवकों ने टीम पर चाकू से हमला भी कर दिया, जिसमें एक संविदाकर्मी घायल हो गया। कर्मचारियों ने भागकर अपनी जान बचाई। मामले में जेई ने दो ग्रामीणों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। इधर ग्रामीणों का आरोप है कि कर्मचारियों द्वारा अभद्रता करने के बाद मारपीट की शुरुआत हुई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
धीरखेड़ा बिजलीघर के अवर अभियंता अनिल कुमार, संविदा कर्मी अरुण और अमित को लेकर गांव कूड़ी में चेकिंग करने पहुंचे थे। गांव में सुबह के समय कटिया डालकर कुछ लोगों द्वारा बिजली की चोरी करने की अधिकारियों को शिकायत मिली थी। गांव पहुंची टीम ने कटिया डालकर हो रही बिजली चोरी की वीडियो बनानी शुरू कर दी। इसका कुछ ग्रामीणों ने विरोध किया। आरोप है कि चेकिंग की सूचना मिलते ही कुछ लोगों ने टीम को घेर लिया। जब बिजली कर्मियों ने इसका विरोध किया तो बिजली चोरी कर रहे लोगों ने उनसे मारपीट शुरू कर दी। लोगों ने कर्मचारियों को दौड़ाकर पीटा भी। इस दौरान दो युवकों ने संविदा कर्मी अरुण को चाकू मारकर घायल भी कर दिया। किसी तरह बिजली कर्मियों ने भागकर अपनी जान बचाई।
इधर मारपीट की घटना के बाद चेकिंग में लगी बिजली कर्मियों की टीम में भय का माहौल है। वहीं ग्रामीणों का है कि सुविधा के नाम पर कुछ नहीं मिलता और चेकिंग के बहाने ग्रामीणों से वसूली होती है। गांव में कर्मियों द्वारा अभद्रता किए जाने के बाद ही मारपीट शुरू हुई। हालांकि बिजली कर्मियों ने इस आरोप को निराधार बताया है।
विज्ञापन
टीम के पहुंचने से पहले ही मिल जाती है सूचना
- बिजली निगम के अधिकारी निगम के कुछ मुखबिरों से परेशान हैं। अधिकारियों की माने तो टीम जब कार्रवाई के लिए जाती है, उस समय मुखबिर अपने चहेतों को फोन कर देते हैं। जिसके बाद बिजली की चोरी कर रहे लोग तार उतार देते हैं। ऐसे में निगम की कार्रवाई पूरी नहीं हो पाती।
चोरी रोकने सुबह से ही फील्ड में पहुंचेगी टीम
- लाइनलॉस को रोकने के लिए अब बिजली निगम के अधिकारी सुबह पांच बजे से ही टीम के साथ फील्ड में उतर जाएंगे। इस दौरान गांव, शहर में बिजली की चोरी करने वालों को पकड़ा जाएगा, साथ में पुलिस बल भी मौजूद रहेगा। बढ़ते लाइनलॉस से निगम को काफी नुकसान हो रहा है।
कार्रवाई के बाद आने लगती हैं सिफारिशें
- बिजली निगम के जानकारों की माने तो गांवों में जैसे ही बिजली निगम की टीम छापे मारने के बाद बाहर निकलती है। वैसे ही सिफारिशों का दौर शुरू हो जाता है। ऐसे में निगम के अधिकारियों को कार्रवाई जारी रखने में परेशानी होती है।
कोट
एसडीओ द्वितीय राजीव कुमार ने बताया मारपीट के मामले में दो ग्रामीणों के खिलाफ जेई अनिल कुमार त्यागी ने एफआईआर दर्ज कराई है। बिजली कर्मियों के साथ मारपीट बर्दाश्त नहीं की जाएगी।