{"_id":"5f6a2adb8ebc3efa2c4f8ade","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd205872921","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर पालिका ने पॉलिथीन के खिलाफ चलाया अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर पालिका ने पॉलिथीन के खिलाफ चलाया अभियान
विज्ञापन
पोलोथिन अभियान चलाते पालिका कर्मचारी
- फोटो : HAPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर पालिका ने पॉलिथीन के खिलाफ चलाया अभियान
हापुड़। नगर पालिका परिषद हापुड़ की टीम ने मंगलवार को शहर में प्रतिबंधित पॉलिथीन के खिलाफ अभियान चलाया। टीम ने दुकानदारों से करीब सात किलो पॉलिथीन जब्त कर कार्रवाई की सख्त चेतावनी भी दी।
मंगलवार को पालिका टीम ने रेलवे रोड, गढ़ रोड, गोल मार्केट में अभियान चलाया। नगर पालिका पॉलिथीन अभियान के प्रभारी राजकुमार शर्मा ने बताया कि अभियान के दौरान दुकानदार और रेहड़ी वालों से सात किलो प्रतिबंधित पॉलिथीन जब्त की गई। उनको सख्त चेतावनी दी गई कि अगर भविष्य में कोई भी प्रतिबंधित पॉलिथीन का प्रयोग करता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
दुकानदारों से दो से 25 हजार रुपये तक का जुर्माना वसूला जाएगा। अभियान चलाने वाली टीम में राजस्व निरीक्षक सुनील शर्मा, सत्यप्रकाश, टीटू शर्मा आदि शामिल रहे।