फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

जिले में कोरोना से दो मरीजों की मौत, 37 नए मामले

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 22 Sep 2020 10:15 PM IST
विज्ञापन
hapur news
जिले में कोरोना से दो मरीजों की मौत, 37 नए मरीज मिले
विज्ञापन

हापुड़। मंगलवार को जिले में कोरोना से दो और मरीजों की मौत हो गई। इस महामारी से मरने वालों का आंकड़ा बढ़कर 39 पहुंच गया है। जबकि 37 नए मरीजों में कोरोना की पुष्टि हुई है। इनमें पुलिस लाइन का सिपाही, विकास भवन में एक अधिकारी का ड्राइवर, नगर पालिका का एक कर्मचारी भी शामिल हैं। सभी संक्रमितों को आईसोलेशन वार्डों में भर्ती करा दिया गया है। जबकि 13 मरीज स्वस्थ होकर अपने घर लौट गए।
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार हापुड़ के राजीव विहार निवासी 74 वर्षीय बुजुर्ग में 16 सिंतबर को कोरोना की पुष्टि हुई थी। वह डायबिटीज से भी पीड़ित थे, 22 सितंबर को उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। इसके अलावा सिंभावली के मुरादपुर निवासी 35 वर्षीय व्यक्ति में 20 सितंबर को कोरोना की पुष्टि हुई थी, वह भी डायबिटीज विद एआरडीएस से पीड़ित थे। सोमवार को उन्होंने भी दम तोड़ दिया था लेकिन स्वास्थ्य विभाग के पोर्टल पर मंगलवार को ही यह दर्ज हुई। जिले में अब कोरोना से मरने वालों की संख्या बढ़कर 39 पहुंच गई है।
विज्ञापन

वहीं मंगलवार को हुई जांच में 37 नए मरीज सामने आए, इनमें सर्वोदय नगर कॉलोनी का एक, देवीपुरा का एक, न्यू शिवपुरी का एक, खिड़की बाजार का एक, पन्नापुरी का एक, चमरी का एक, मुरादपुर निजामसर का एक, हापुड़ पुलिस लाइन का एक, वैट का एक, गांधीगंज हापुड़ का एक, विकास भवन हापुड़ का एक, सिस्मस का एक, कस्तला का एक, प्रेमपुरा का एक, जवाहरगंज के चार, पटेलनगर के तीन, रसूलपुर का एक, कोटला सादात का एक, मंडी पाटिया का एक, संजय विहार मेरठ रोड का एक, आवस विकास मेरठ रोड का एक, मुरादपुर सिंभावली के 9, शिवनगर का एक, गणेशपुरा हापुड़ का एक मरीज शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नए मरीजों के साथ ही जिले में अब संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2468 पहुंच गई है। इनमें से 2054 स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 39 की मौत हो चुकी है।
डिप्टी सीएमओ डा.प्रवीण शर्मा ने बताया अब तक 123853 लोगों की सैंपलिंग हो चुकी है। मंगलवार को पॉजिटिव मिले मरीजों को आईसोलेशन वार्डों में भर्ती करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed