फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

जिले में एक ही दिन में कोरोना से चार मौत, हड़कंप

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 28 Aug 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
hapur news
जिले में एक ही दिन में कोरोना से चार मौत, हड़कंप
विज्ञापन

हापुड़। जिले में शुक्रवार को एक ही दिन में चार मरीजों की मौत से हड़कंप मच गया है। मृतकों की संख्या बढ़कर अब 29 पहुंच गई है। जबकि 23 नए मरीजों में कोरोना की पुष्टि हुई, जिन्हें आइसोलेशन वार्डों में भर्ती करा दिया गया है। 11 मरीज स्वस्थ होकर अपने घरों को लौट चुके हैं।
कोरोना का प्रकोप अब तेजी से जिले में बढने लगा है। संक्रमण की रफ्तार बढ़ने के साथ ही मौतों का ग्राफ भी अचानक बढ़ गया है। इसने लोगों में भय का माहौल बना दिया है। शुक्रवार को चार मरीजों ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार हापुड़ निवासी 60 वर्षीय व्यक्ति, जो डायबिटीज की बीमारी से पीड़ित थे, 18 अगस्त को उन्हें जीएस मेडिकल कॉलिज में भर्ती कराया गया था जांच में वह पॉजिटिव मिले। 27 अगस्त को उन्होंने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हाफिजपुर निवासी 52 वर्षीय ओमवीर 14 अगस्त को कोरोना पॉजिटिव मिले थे, उन्हें सरस्वती मेडिकल में भर्ती कराया था। शुक्रवार को उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। वहीं, नई शिवपुरी निवासी 63 वर्षीय बुजुर्ग में 24 अगस्त को कोरोना की पुष्टि हुई थी। गंभीर हालत में उन्हें मेरठ मेडिकल में भर्ती कराया था। उनकी भी मौत हो गई। जबकि हापुड़ निवासी 58 वर्षीय महिला में 25 अगस्त को कोरोना की पुष्टि हुई थी। उनकी भी मौत हो गई। जिले में कुल मिलाकर चार नई मौतों से अब संख्या बढ़कर 29 पहुंच गई है।
जबकि 23 नए मरीजों में भी कोरोना की पुष्टि हुई है। इनमें राजीव विहार के दो, ब्रजघाट के आठ, बैसहाय पोर्वट धर्मशाला के एक, आदर्शनगर के एक, बुर्ज मोहल्ला के एक, गोयना के एक, नई शिवपुरी के दो, भीमनगर के एक, न्यू भीमनगर के एक, श्यामनगर के एक, मंडी के दो, खैरपुर के दो, लज्जापुरी के एक मरीज में कोरोना की पुष्टि हुई है। जबकि 11 मरीज स्वस्थ होकर घर लौट गए।

जिला मुख्य चिकित्साधिकारी डा.रेखा शर्मा ने बताया कि जिले में अब संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1673 पहुंच गई है। इसमें 1489 स्वस्थ हो चुके हैं, 155 का उपचार जारी है, 29 मरीजों की मौत हो चुकी है। अब तक कुल 84941 लोगों के सैंपल की जांच हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed