फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Patients left waiting at district hospital; doctors absent; explanation sought

Hapur News: जिला अस्पताल में इंतजार करते रहे मरीज, चिकित्सक नदारद, जवाब तलब

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 08 Oct 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
Patients left waiting at district hospital; doctors absent; explanation sought
जिला अस्पताल में निरीक्षण करते सीएमओ।स्रोत: विभाग
हापुड़। जिला अस्पताल में इलाज की उम्मीद लेकर पहुंचे मरीज चिकित्सकों का इंतजार करते रहे लेकिन कई चिकित्सक और कर्मचारी ड्यूटी से नदारद मिले। सीएमओ के औचक निरीक्षण में अस्पताल की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं की हकीकत सामने आई। निरीक्षण के दौरान 15 से अधिक चिकित्सक और स्टाफ अनुपस्थित पाए गए। सीएमओ ने संबंधित से स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन

खास बात यह रही कि सीएमएस भी निरीक्षण के बीच ही अस्पताल पहुंचीं। जिला अस्पताल संचालित होने का समय सुबह आठ बजे से हैं। सीएमओ डॉ. किशोर आहूजा सुबह 9 बजे अस्पताल पहुंच गए। पर्चा काउंटर पर लंबी भीड़ लगी थी। चिकित्सकों के चैंबर के बाहर मरीज बैठे इंतजार कर रहे थे।
विज्ञापन

सीएमओ ने उनसे पूछताछ की तो बताया एक घंटे से बैठे हैं। चिकित्सक ही नहीं आए हैं। पूरे अस्पताल परिसर में कुछ चैंबर को छोड़कर सभी में यही हाल था। सीएमओ ने बुधवार को निरीक्षण किया तो हकीकत सामने आई, जबकि सच्चाई यह है कि मरीज हर दिन ही इस तरह की समस्या से रूबरू होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमओ ने अनुपस्थित मिले चिकित्सकों और कर्मचारियों के संबंध में रिपोर्ट तैयार कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। उन्होंने अस्पताल प्रशासन से सभी चिकित्सकों और कर्मचारियों की समय से उपस्थिति सुनिश्चित करने को कहा। औचक निरीक्षण के बाद जिला अस्पताल की स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर जिम्मेदारों में खलबली मची हुई है।
निरीक्षण के दौरान सीएमएस डॉ. हेमलता भी मौजूद नहीं मिलीं। हालांकि उनका कहना था कि ऊपरी तल पर बच्चा नर्सरी में वह नवजातों का उपचार कर रही थीं। निरीक्षण के बीच वह मौके पर आ गई थीं।
यह लोग मिले अनुपस्थित
सीएमओ डॉ. किशोर आहूजा के अनुसार निरीक्षण के दौरान सुमित, रजनी, विरेंद्र सिंह, अनिल कुमार, अर्जुन, डॉ. सबा खान, डॉ. संजीव मांगलिक, डॉ.मोहिनी, डॉ. शैली गौतम, डॉ.जगमोहन, डॉ.रोहित, डॉ.डोली, डॉ. अभिनव (तीन दिन), डॉ.संजय खान, डॉ. रोहित कुमार, डॉ. रोहित पाल, तनुज शर्मा अनुपस्थित मिले।


जिला अस्पताल में निरीक्षण के दौरान चिकित्सक और स्टाफ अनुपस्थित मिले हैं। इस संबंध में स्पष्टीकरण मांगा गया है। आगे भी निरीक्षण होंगे। स्वास्थ्य सेवाओं से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं होगा। - डॉ. किशोर आहूजा, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed