फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

कलक्ट्रेट के दो कर्मचारियों समेत 19 में कोरोना की पुष्टि

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 27 Aug 2020 11:41 PM IST
विज्ञापन
hapur news
कलक्ट्रेट के दो कर्मचारियों समेत 19 में कोरोना की पुष्टि
विज्ञापन

हापुड़। नई कलक्ट्रेट में कार्यरत दो कर्मचारियों सहित जिले में बृहस्पतिवार को 19 नए मरीजों में कोरोना की पुष्टि हुई है। कलक्ट्रेट के कर्मियों में कोरोना की पुष्टि होने से अन्य कर्मचारियों में हड़कंप की स्थिति है। कलक्ट्रेट को 24 घंटे के लिए सील कर दिया गया है। वहीं 5 और मरीज उपचार के बाद स्वस्थ हो गए हैं।
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार बृहस्पतिवार को आई जांच रिपोर्ट में जिले के 19 मरीजों में कोरोना की पुष्टि हुई है। इनमें से एक मरीज नई मंडी, एक मरीज भीमनगर, एक मरीज खैरपुर खैराबाद, एक मरीज खेड़ा, दो मरीज चंडी रोड, एक मेरठ गेट, एक मढेरा, दो ब्रजघाट, एक दादाबाड़ी, एक त्यागी नगर, एक जसरूपनगर, एक बाबूगढ़, एक मरीज मजीदपुरा, एक मरीज सिखैड़ा, एक मरीज नंदपुर, एक मरीज सोटावाली, और एक मरीज ग्रीनवैली निवासी है। सभी मरीजों को चिकित्सकों ने आनन फानन में आइसोलेशन वार्ड में भर्ती करा दिया है। दो मरीज कलक्ट्रेट के कर्मचारी हैं। ऐसे में कलक्ट्रेट को सील कर दिया गया है। वहीं, पांच और मरीजों की उपचार के बाद जांच रिपोर्ट निगेटिव आ गई है। जिसके बाद चिकित्सकों ने इन्हें स्वस्थ घोषित कर होम क्वारंटाइन करा दिया है। पांच और मरीजों उपचार के बाद स्वस्थ हो गए हैं। जनपद में अभी तक 1650 मरीजों में कोरोना की पुष्टि हो चुकी है। इनमें से 1478 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं जबकि, 147 मरीजों का उपचार कराया जा रहा है। 25 मरीजों की अभी तक मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रेखा शर्मा ने बताया कि 19 और मरीजों में कोरोना की पुष्टि हुई है। इनमें से 15 मरीजों की जांच रिपोर्ट एंटीजन किट और चार मरीजों की रिपोर्ट आरटीपीसीआर से प्राप्त हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed