{"_id":"5f3c1ad78ebc3e3cef53f69b","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd2039212112","type":"story","status":"publish","title_hn":"हापुड़ के हरियाणवीं अभिनेता मोनू धनकड़ बिखेर रहे जलवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हापुड़ के हरियाणवीं अभिनेता मोनू धनकड़ बिखेर रहे जलवा
हापुड़ के हरियाणवीं अभिनेता मोनू धनकड़ बिखेर रहे जलवा
विज्ञापन
हापुड़। हरियाणवीं फिल्मों के सुपरस्टार उत्तर कुमार और प्रताप धामा के साथ दर्जनों फिल्म कर चुके गांव लुखराड़ा के मोनू धनकड़ अभिनय की दुनिया में जलवा बिखेरते नजर आ रहे हैं। हरियाणवीं फिल्मों में मोनू धनकड़ ने दमदार अभिनय किए हैं। उनका किरदार लोगों के दिलों में अलग ही जगह बनाए हुए है। लुखराड़ा के मोनू धनकड़ ने जिला हापुड़ का नाम रोशन किया है। उन्होंने कई सुपरहिट फिल्में की हैं। उन्होंने बताया कि उन्होंने फड़का, लाडला छोरा, चार यार चारों बेकार, मुद्दा, कुणबा कटरे का, कसक, अलग-पलझ आदि अनेक फिल्में की हैं। जल्द ही उत्तर कुमार के साथ फिल्म गजब और प्रताप धामा के साथ बॉबी दरोगन फिल्म आने वाली है। इन फिल्मों की शूटिंग लगभग पूरी हो चुकी है। यह फिल्में पारिवारिक, भावनात्मक, रोमांस और मनोरंजन कॉमेडी से भरपूर होगी। उत्तर कुमार की फिल्मों का उत्तर प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली पंजाब, उतराखंड, मध्य प्रदेश, राजस्थान में बहुत ज्यादा पसंद किया जाता है। जिसमें मोनू धनकड़ भी उनके साथ अलग ही भूमिका में ही नजर आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।