{"_id":"5f3c17478ebc3e7133782769","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd203920843","type":"story","status":"publish","title_hn":"निजीकरण के विरोध में एलआईसी कर्मियों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निजीकरण के विरोध में एलआईसी कर्मियों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
निजीकरण के विरोध में प्रदर्शन करते एलआईसी कर्मी।
- फोटो : HAPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निजीकरण के विरोध में एलआईसी कर्मियों ने किया प्रदर्शन
हापुड़। मेरठ डिवीजन इंश्योरेंस एम्पलॉय यूनियन (एमडीआईएयू) के बैनर तले एलआईसी कर्मियों ने निजीकरण के विरोध में मंगलवार को विरोध में धरना प्रदर्शन किया। उन्होंने सरकारी उपक्रमों में हिस्सेदारी बेचे जाने का विरोध किया। कोल इंडिया के मजदूरों की हड़ताल का समर्थन किया।
हापुड़ एलआईसी कार्यालय के गेट पर मंगलवार को लंच के दौरान एमडीआईएयू के पदाधिकारियों ने सामाजिक दूरी का ध्यान रखते हुए प्रदर्शन किया। संगठन के उपाध्यक्ष पुनीत कुमार ने कहा कि सरकार की गलत नीतियों के वजह से सरकारी कर्मचारी प्रभावित हो रहे हैं। अब सरकार सरकारी उपक्रमों को निजी हाथों में सौंप रही हैं। इससे चंद पूंजीपतियों का उपक्रमों पर कब्जा हो जाएगा। उनकी तानाशाही नीतियों का आमजन को नुकसान उठाना होगा। सरकार द्वारा ऐसा किसी भी प्रकार का कृत्य किया जाना बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
उन्होंने सरकार से निजीकरण के फैसलों पर मंथन करने, धरातल पर आमजन की राय जानने के लिए सर्वे कराने, सरकारी कर्मचारियों को होने वाली समस्याओं के समाधान के लिए वैकल्प सुझाने की मांग की। उन्होंने आगे भी धरना प्रदर्शन जारी रखने की चेतावनी दी। इस अवसर पर मोहित त्यागी, कुलदीप, वीडी शर्मा, संजीव, राकेश शर्मा, नूपुर गुप्ता, रीतू, चंचल आदि रहे।