{"_id":"5f24670b8ebc3e63725ae91b","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd2029503149","type":"story","status":"publish","title_hn":"कमिश्नर ने किया कंट्रोल रूम का निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कमिश्नर ने किया कंट्रोल रूम का निरीक्षण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कमिश्नर ने किया कंट्रोल रूम का निरीक्षण
हापुड़। मेरठ मंडलायुक्त अनीता सी मेश्राम ने शुक्रवार को हापुड़ कलक्ट्रेट पहुंचकर कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया। इसके बाद डीएम व अन्य अधिकारियों के साथ बैठक कर कोरोना महामारी को लेकर जानकारी ली। उन्होंने सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन के संबंध में अधिकारियों को निर्देशित किया।
मेरठ मंडलायुक्त अनीता सी मेश्राम शुक्रवार शाम करीब पांच बजे अचानक कलक्ट्रेट पहुंची। सबसे पहले उन्होंने कोरोना महामारी को लेकर बनाए गए कंट्रोल रूप का निरीक्षण किया। उन्होंने यहां आ रही लोगों की शिकायतों और समस्याओं के बारे में जानकारी की। इसके अलावा उन्होंने कर्मचारियों की ड्यूटी के बारे में भी पूछा। उन्होंने स्पष्ट आदेश दिए कि कंट्रोल रूप में आने वाली कॉल को गंभीरता से लिया जाए।
इसके बाद उन्होंने कलक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों के साथ कोरोना को लेकर बैठक की। उन्होंने अधिकारियों से वर्तमान स्थिति के बारे में जानकारी लेते हुए कहा कि सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन का गंभीरता से पालन किया जाए। शनिवार और रविवार को लॉकडाउन का पूरी तरह से पालन कराया जाएगा। नियम तोड़ने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। शनिवार को मंडलायुक्त पिलखुवा स्थित जीएस मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण करेगी। बैठक में डीएम अदिति सिंह, सीडीओ उदय सिंह, एडीएम जयनाथ यादव, सीएमओ डा. रेखा शर्मा, डीपीआरओ यावर अब्बास मौजूद थे।