फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

रोडवेज बसों में यात्रियों को बिना टिकट सफर कराना पड़ेगा भारी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jul 2020 09:51 PM IST
विज्ञापन
hapur news
रोडवेज बसों में बिना टिकट यात्रा करना पड़ेगा भारी
विज्ञापन

हापुड़। रोडवेज की बस में यात्रियों को बिना टिकट सफर कराना महंगा पड़ सकता है। एटा मार्ग पर एक बस के अंदर सभी 52 यात्रियों को बिना टिकट यात्रा कराने के मामले में सात अफसरों पर कार्रवाई के बाद तमाम रोडवेज डिपो के अधिकारियों ने कमर कस ली है। स्थानीय एआरएम ने टीम को कड़े दिशा निर्देश दिए हैं।
हापुड़ डिपो से विभिन्न मार्गों पर 110 बसों का संचालन होता है। मंगलवार को एटा मार्ग पर लखनऊ की टीम ने एक बस में सफर कर रहे सभी 52 बिना टिकट यात्रियों को पकड़ा। इस मामले में दो एआरएम समेत सात अधिकारियों पर कार्रवाई की गई है। जिसके बाद से समस्त रोडवेज डिपो के अधिकारियों में हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन

आनन फानन में हापुड़ में भी बसों की निगरानी बढ़ा दी गई है। एआरएम ने टीम को कड़े दिशा निर्देश दिए हैं। साथ ही चालक/परिचालकों को स्पष्ट आदेश दिए गए हैं कि यदि बिना टिकट यात्रा करायी गई तो उनकी नौकरी जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक एनपी सिंह ने बताया कि किसी भी बस में यात्रियों को बिना टिकट यात्रा नहीं कराने दिया जाएगा। समय समय पर औचक निरीक्षण कर बसों की वह खुद भी जांच करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed