फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

हापुड़ के कोरोना संक्रमित उद्यमी के सीएम को किए ट्वीट से हड़कंप

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jul 2020 08:33 PM IST
विज्ञापन
hapur news
हापुड़ के कोरोना संक्रमित उद्यमी के सीएम को किए ट्वीट से हड़कंप
विज्ञापन

हापुड़। गाजियाबाद के एक निजी अस्पताल में भर्ती हापुड़ स्मॉल स्केल इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के सचिव व उद्यमी की 13 दिन के उपचार के बाद भी रिपोर्ट पॉजिटिव बताई गई। जबकि उद्यमी का स्वस्थ पूरी तरह ठीक है। ऐसे में जांच पर संदेह जाहिर करते हुए उद्यमी ने सीएम को ट्वीट किया। इसके बाद स्थानीय स्वास्थ्य विभाग हरकत में आया। अब उद्यमी को हापुड़ बुलाकर होम आइसोलेट कर दिया गया है। वहीं मंगलवार को कोरोना के तीन नए मामले आए, जबकि 41 मरीज स्वस्थ होकर अपने घर लौट गए।
नई शिवपुरी निवासी एक उद्यमी बीते दिनों कोरोना पॉजिटिव मिले थे। वह गाजियाबाद के एक निजी अस्पताल में उपचार करा रहे थे। शुरूआती तीन दिन उन्हें सांस लेने में थोड़ी समस्या व खांसी की शिकायत रही, लेकिन इसके बाद से उन्हें कोई स्वस्थ संबंधी समस्या नहीं रही है, लेकिन वहां उनकी कराई गई तीन जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आयी हैं, जबकि उन्हें कोई तकलीफ नहीं है। ऐसे में वह इस जांच से संतुष्ट नहीं है। 13 दिन बाद भी उन्हें डिस्चार्ज नहीं किए जाने पर उद्यमी ने मंगलवार को सीएम को ट्वीट कर, सरकारी प्रयोगशाला में जांच की मांग की। इसके बाद हापुड़ का स्वास्थ्य विभाग हरकत में आया और अस्पताल प्रबंधन से वार्ता की। जिसके बाद देर शाम उन्हें हापुड़ के लिए रवाना कर दिया गया। अब हापुड़ में ही वह अपने घर पर आइसोलेट रहेंगे। कुल मिलाकर उन्होंने निजी प्रयोगशाला की जांच पर सवाल उठाए हैं।
विज्ञापन

कोरोना के तीन नए मरीज मिले
- उधर, मंगलवार को जिले में कोरोना के तीन नए मामले सामने आए। इनमें भगवतीगंज से एक, मुदाफरा से एक, रामगंज से एक मरीज में कोरोना की पुष्टि हुई है। जबकि 41 मरीज स्वस्थ होकर अपने घर लौट गए। इसके साथ ही अब जिले में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 1023 हो गई है, जबकि 896 मरीज स्वस्थ्य हो चुके हैं, 110 मरीजों का उपचार जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. रेखा शर्मा ने बताया कि पॉजिटिव मिले मरीजों को आइसोलेट करा दिया गया है। संपर्क में आए लोगों की सैंपलिंग जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed