{"_id":"5f0df43c8ebc3e638c772747","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd2019705154","type":"story","status":"publish","title_hn":"अर्जुन नगर में फिर दोनों पक्षों में मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अर्जुन नगर में फिर दोनों पक्षों में मारपीट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अर्जुन नगर में फिर दोनों पक्षों में मारपीट
हापुड़। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला अर्जुननगर में दो दिन पहले हुए संघर्ष के मामले में सोमवार रात एक बार फिर जमकर मारपीट हुई। दूसरे पक्ष के लोगों ने आशा के घर में घुसकर मारपीट करते हुए उसे व उसके पति को घायल कर दिया। कोतवाली पहुंचकर आशाओं ने हंगामा किया।
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला अर्जुन नगर निवासी अशोक और रविंद्र के बीच विवाद था। जिसमें अशोक के खिलाफ कार्रवाई की गयी थी। दो दिन पहले भी बच्चों में विवाद के बाद मारपीट हो गयी थी। जिसमें रविंद्र घायल हो गया था और अशोक के खिलाफ शांतिभंग की धाराओं में कार्रवाई की गई थी। आरोप है कि जैसे ही अशोक जमानत कराकर सोमवार रात घर पहुंचा तो रविंद्र पक्ष ने हमला बोल दिया। जिसमें अशोक घायल हो गया।
इस मामले में अशोक की पत्नी ने आशाओं के साथ कोतवाली पहुंचकर हंगामा किया। आशाएं पहले तहसील और इसके बाद कलक्ट्रेट पहुंची और आरोपियों के साथ कार्रवाई की मांग को लेकर अधिकारियों से शिकायत की।
विज्ञापन
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सुबोध कुमार सक्सेना का कहा है कि रविंद्र के खिलाफ भी शांतिभंग की कार्रवाई की गई है। निष्पक्ष कार्रवाई की जाएगी।