{"_id":"5f0df43f8ebc3e639b720124","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd2019446166","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध परिस्थितियों में व्यापारी लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध परिस्थितियों में व्यापारी लापता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संदिग्ध परिस्थितियों में लापता व्यापारी रुद्रपुर में मिला
हापुड़। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत मोहल्ला अयोध्यापुरी निवासी व्यापारी मंगलवार सुबह मंदिर से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। दोपहर बाद वह रुद्रपुर में पुलिस चौकी के पास सड़क किनारे बेहोशी की हालात में पड़ा मिला। उत्तराखंड पुलिस ने अस्पताल में भर्ती करवाया है। परिजनों ने अपहरण की आशंका व्यक्त की है।
नगर के मोहल्ला अयोध्यापुरी निवासी नितिन गोयल का दिल्ली में कैटरिंग का व्यापार है। मंगलवार सुबह नितिन परिजनों से मंदिर जाने की बात कहकर घर से निकला था। लेकिन इसके बाद वह घर नहीं लौटा। व्यापारी से कोई संपर्क नहीं होने पर परिजनों में हड़कंप मच गया। परिजनों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने व्यापारी का मोबाइल सर्विलांस पर लगाते हुए मामले की जांच शुरू की। दोपहर बाद लापता व्यापारी की लोकेशन उत्तराखंड के रुद्रपुर में मिली। जिसके बाद परिजन रुद्रपुर पहुंच गए। परिजनों ने बताया कि नितिन बेहोशी की हालत में रुद्रविलास पुलिस चौकी के पास बंद होटल के बाहर सड़क किनारे पड़ा मिला। स्थानीय पुलिस द्वारा नितिन को अस्पताल में भर्ती कराया। परिजनों के अनुसार नितिन फिलहाल बेहोशी की हालत में है। परिजनों ने उसके अपहरण की आशंका व्यक्त की है।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सुबोध कुमार सक्सेना का कहना है कि व्यापारी की लोकेशन रुद्रपुर में मिली है, वह फिलहाल किसी अस्पताल में भर्ती बताया जा रहा है। परिजनों से अभी किसी प्रकार की तहरीर नहीं मिली है।