{"_id":"5f0ca5718ebc3e63b86db93c","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd2018926105","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीबीएसई बोर्ड की इंटरमीडिएट परीक्षा में रितिका चौधरी बनी जिला टॉपर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीबीएसई बोर्ड की इंटरमीडिएट परीक्षा में रितिका चौधरी बनी जिला टॉपर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में बेटियों ने लिखी सफलता की इबारत
हापुड़। सीबीएसई की 12वीं परीक्षा में जिले की बेटियों ने सफलता की इबारत लिख दी है। पिलखुवा के विब्गयोर इंटरनेशनल स्कूल की छात्रा रितिका चौधरी ने 98.8 फीसदी अंक प्राप्त कर, जिला टॉप किया । जबकि दूसरे नंबर पर दीवान स्कूल की छात्रा चारु कंसल रहीं, तीसरे नंबर पर डीपीएस की छात्रा आर्या आनंद, अंशिका गुप्ता व छात्र मितांशु कंसल, विबग्योर स्कूल की छात्रा श्रुति गोयल ने संयुक्त रूप से 98.4 फीसदी अंक प्राप्त कर तीसरा स्थान प्राप्त किया।
सीबीएसई के परिणाम को लेकर छात्र काफी दिनों से बेचैन थे। क्योंकि इस बार कोरोना महामारी के चलते संपूर्ण विषयों की परीक्षा भी नहीं हो सकी थी। जिसके चलते सीबीएसई द्वारा परीक्षा परिणाम घोषित करने के लिए नियम बनाया गया।
इसमें छात्रों को अन्य विषयों का औसत निकाल कर छूटे सब्जेक्ट में नंबर देने थे। सोमवार को परिणाम घोषित हुआ तो छात्रों के चेहरे खुशी से खिल उठे। क्योंकि इस वर्ष 40 फीसदी से अधिक छात्रों ने 90 फीसदी से अधिक अंक उत्तीर्ण किए। जबकि अधिकांश स्कूलों का परीक्षा परिणाम भी शत प्रतिशत रहा। जिले में शीर्ष तीन स्थानों की बात करें तो बेटियों ने ही जिले में सफलता का परचम लहराया। हालांकि तीसरे नंबर पर एक छात्र भी रहा।
विज्ञापन
इस वर्ष की परीक्षा में 2433 छात्र पंजीकृत थे। सोमवार को जारी परिणाम में विबग्योर इंटरनेशनल स्कूल की छात्रा रितिका चौधरी ने सर्वाधिक 98.8 फीसदी अंक प्राप्त कर, जिले को टॉप किया। वहीं, दीवान पब्लिक स्कूल की छात्रा चारु कंसल 98.6 फीसदी अंक प्राप्त कर दूसरा स्थान प्राप्त किया। डीपीएस स्कूल की छात्रा आर्या आनंद, अंशिका गुप्ता, छात्र मितांशु कंसल व विबग्योर स्कूल की छात्रा श्रुति ने 98.4 फीसदी अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से तीसरा स्थान प्राप्त किया। डीपीएस की प्रधानाचार्य मीना आनंद ने मेधावी छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना की।