फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

मामूली विवाद पर दो पक्षों में संघर्ष, जमकर चले लाठी डंडे

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jul 2020 11:52 PM IST
विज्ञापन
hapur news
मामूली विवाद पर दो पक्षों में संघर्ष, जमकर चले लाठी डंडे
विज्ञापन

हापुड़। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत मोहल्ला अर्जुन नगर गली नंबर 13 में बच्चों के विवाद में देर रात दो पक्ष आमने सामने आ गए। दोनों ओर से जमकर लाठी डंडे चले जिनमें कई लोग घायल हो गए। एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने शांतिभंग की धाराओं में कार्रवाई की है।

पुलिस के अनुसार रविवार की शाम अर्जुन नगर निवासी रविंद्र और अशोक के बच्चे गली में खेल रहे थे। बच्चों में लड़ाई के कारण शाम के समय दोनों पक्षों में विवाद हो गया। उस समय तो मोहल्ले के लोगों ने विवाद को शांत करा दिया। लेकिन देर रात एक बार फिर दोनों पक्ष आमने सामने आ गए। गाली गलौच के बाद दोनों पक्षों में जमकर लाठी डंडे चले। जिससे मोहल्ले में अफरा तफरी मच गई। मारपीट में रविंद्र और उसकी पत्नी रीता को काफी चोट आई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में ले लिया। जबकि घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सुबोध कुमार सक्सेना ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ शांतिभंग की धाराओं में कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed