फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

असमंजस में खुले दोनों ओर के बाजार, पुलिस ने बंद कराए

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jul 2020 11:52 PM IST
विज्ञापन
hapur news
असमंजस में खुले दोनों तरफ के बाजार, पुलिस ने बंद कराए
विज्ञापन

हापुड़। प्रदेश सरकार द्वारा सप्ताह में पांच दिन बाजार खोलने की घोषणा करने के बाद सोमवार को शहर के बाजार भी खुल गए। लेकिन जिला प्रशासन के आदेश पर पुलिस ने एक तरफ के बाजार बंद करा दिए। वहीं एक तरफ की दुकानों को सप्ताह में केवल दो दिन ही खोलने के फरमान से व्यापारी भड़क उठे। व्यापारियों ने आरोप लगाया कि अब एक तरफ के बाजार तीन दिन व दूसरी तरफ से बाजार दो दिन खुलेंगे। यह सरासर गलत है। इस पर प्रशासन को जल्द कोई निर्णय लेना होगा।
प्रदेश सरकार द्वारा सप्ताह में शनिवार व रविवार को मिनी लॉकडाउन की घोषणा करने के बाद जिले के व्यापारियों में असमंजस की स्थिति पैदा हो गई है।
सोमवार को व्यापारियों ने पुरानी व्यवस्था को दरकिनार करते हुए दोनों तरफ के बाजार खोल लिए। यहां तक कि कुछ व्यापारियों ने तो कंटेनमेंट जोन में भी दुकानों को खोल लिया। कुल मिलाकर सुबह के समय शहर की अधिकतर दुकानें एक के बाद एक खुल गईं। बिना किसी आदेश के दुकानों के खोले जाने की सूचना पर पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

इसके बाद कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सुबोध सक्सेना बाजार बंद कराने के लिए सड़क पर निकल गए। पुलिस ने रेलवे रोड और गढ़ रोड पर खुल रहे बाजार को बंद कराया। हालांकि पुलिस की सख्ती के बाद फिर बाजार खुल गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बस दो दिन ही खुलेंगे एक तरफ के बाजार -
प्रशासन का कहना है कि सामान्य दिनों में बाजार खुलने की पुरानी व्यवस्था ही लागू रहेगी। ऐसी स्थिति में जिस तरफ के बाजार शनिवार को खोले जाने थे, उस तरफ के बाजार सप्ताह में केवल दो दिन ही खोले जा सकेंगे। जबकि दूसरी ओर के व्यापारियों को पूरे तीन दिन मिलेंगे। इन हालातों में व्यापारियों में विरोध शुरू हो गया है।

-
एडीएम जयनाथ यादव का कहना है कि नई व्यवस्था के लिए फिलहाल शासन से किसी प्रकार का शासनादेश जारी नहीं हुआ है। ऐेसे में जब तक कोई आदेश प्राप्त नहीं होता है, बाजार खोले जाने की पुरानी व्यवस्था ही लागू रहेगी।
-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed