फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

मुठभेड़ के बाद 25 हजार की इनामी सहित दो बदमाश दबोचे

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jul 2020 11:34 PM IST
विज्ञापन
hapur news
मुठभेड़ के बाद 25 हजार की इनामी सहित दो बदमाश दबोचे
विज्ञापन

हापुड़। थाना बाबूगढ़ पुलिस ने गोकशी के मामले में वांछित चल रहे 25 हजार के इनामी बदमाश शहनवाज और उसके एक साथी को मुठभेड़ के बाद दबोच लिया। शहनवाज के पैर में गोली लगी, जबकि पुलिस ने उसके एक साथी को भी दबोच लिया। बदमाशों के पास से तमंचा, कारतूस और एक बाइक भी बरामद हुई है।

बृहस्पतिवार दोपहर थाना बाबूगढ़ प्रभारी राहुल चौधरी ने बताया कि वह पुलिस टीम के साथ होशियारपुर गढ़ी नहर पटरी पर संदिग्धों की तलाश के लिए चेकिंग कर रहे थे। तभी बाइक सवारों को रुकने का इशारा किया, लेकिन पुलिस के इशारे के बाद पुलिस पर बाइक सवार बदमाशों ने फायर झोंक दिया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश को गोली लग गई। मुठभेड़ की सूचना पर एएसवी सर्वेश कुमार मिश्रा व सीओ हापुड़ राजेश सिंह भी मौके पर पहुंच गए। पकड़े गए बदमाशों में शहनवाज पुत्र इदरीश निवासी रतुपुरा सिंभावली पैर में गोली लगने से घायल हो गया। वह गोकशी के मामले वांछित था और 25 हजार का इनाम है। जबकि उसके साथी शहजाद उर्फ मोनू पर भी हत्या के प्रयास सहित कई मामले दर्ज हैं। पुलिस ने बदमाशों के पास से 2 तमंचे और 4 कारतूस के अलावा एक चोरी की बाइक भी बरामद की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed