{"_id":"5e80bb858ebc3e7690291ce1","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd196762884","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ में पांच लोगों में कोरोना की पुष्टि से हापुड़ जिले में अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ में पांच लोगों में कोरोना की पुष्टि से हापुड़ जिले में अलर्ट
विज्ञापन
मेरठ में पांच लोगों में कोरोना की पुष्टि से जिले में अलर्ट
हापुड़। हापुड़ जिले से सटे मेरठ में पांच लोगों में कोरोना की पुष्टि के बाद यहां हाई अलर्ट कर दिया गया है। विदेश, वाह्य जिलों से आए लोगों का सर्वे तेजी से शुरू किया है। ग्रामीण कोरोना के खिलाफ लड़े जा रहे इस युद्ध में प्रशासन का सहयोग करें, ताकि एक भी संक्रमित मरीज लोगों को कोरोना के काल में भेज सके। सीएमओ ने इस संबंध में अधिकारियों के साथ बैठक कर, उन्हें कड़े दिशा निर्देश दिए हैं।
हापुड़ जिले से सटे गाजियाबाद, मेरठ में अब कोरोना की पुष्टि हो चुकी है। मेरठ में एक साथ पांच लोग कोरोना से पॉजीटिव मिले हैं। हापुड़ से बड़ी संख्या में लोगों का मेरठा आना जाना लगा रहता है। ऐसे में यहां संक्रमण का खतरा भी बढ़ गया है। हालांकि स्वास्थ्य विभाग और पुलिस प्रशासन अलर्ट हो गया है। सीएमओ ने रविवार को अधिकारियों के साथ बैठक कर, रणनीति बनाई। टीमों को घर घर जाकर बाहर से आए लोगों का सर्वे करने के निर्देश दिए गए। चिकित्सकों और आशाओं की टीमें इस काम को अंजाम देने में लग गई हैं। सुखद समाचार यह है कि अभी तक जिला सुरक्षित है और यहां किसी भी मरीज में कोरोना की पुष्टि नहीं हो सकी है।
लोगों से मांगा सहयोग
- स्वास्थ्य विभाग ने ग्रामीणों और शहरवासियों से सहयोग मांगा है कि वह ऐसे लोगों की तुरंत सूचना दें जो बाहर से आए हैं। लोग देश हित में ऐसे लोगों की सूचना तत्काल दें, ताकि एक भी संक्रमित व्यक्ति किसी अन्य में यह रोग न फैला सके।
विज्ञापन
कोट
मुख्य चिकित्साधिकारी डा.रेखा शर्मा ने कोरोना को लेकर पूरी सतर्कता बरती जा रही है। बाहर से आए लोगों का सर्वे कराया जा रहा है। संदिग्धों को आइसोलेट किया जा रहा है। फिलहाल जिले में कोरोना का कोई मरीज नहीं है।