फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

मेडिकल स्टोर पर छापे के बाद हड़ताल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 27 Mar 2020 09:03 PM IST
विज्ञापन
hapur news
मेडिकल स्टोर पर छापे के बाद हड़ताल
विज्ञापन

हापुड़। स्वर्ग आश्रम रोड स्थित एक मेडिकल स्टोर पर दवाईयों का स्टॉक किए जाने की सूचना पर औषधि निरीक्षक ने टीम के साथ छापा मारा। जिससे गुस्साए मेडिकल स्टोर संचालकों ने हड़ताल की घोषणा करते हुए सभी दुकानें बंद कर दीं।
शुक्रवार को किसी ने स्वर्ग आश्रम रोड स्थित एक मेडिकल स्टोर पर जरूरी दवाईयां और मास्क आदि स्टॉक करने की शिकायत की थी। जिसके बाद औषधि निरीक्षक लवकुश प्रसाद, तहसीलदार गजेंद्र सिंह व डीएलए मेरठ ने संबंधित दुकान पर पहुंचकर छापा मारा। इस दौरान किसी प्रकार की जमाखोरी नहीं मिली, लेकिन इस दौरान गुस्साए मेडिकल स्टोर संचालकों ने हड़ताल की घोषणा कर दी। मेडिकल स्टोर की दुकानें बंद हो गयी। शाम के समय कुछ मेडिकल स्टोर संचालकों ने एडीएम के समक्ष पहुंचकर कार्रवाई का विरोध किया। इनका कहना था कि जिस समय देश कोरोना के संकट से जूझ रहा है, ऐसे में प्रशासन इस प्रकार की कार्रवाई कर रहा है। बाद में डीआई ने रेलवे रोड पहुंचकर खुद मेडिकल स्टोरों को खुलवा दिया।
विज्ञापन

इस संबंध में डीआई लवकुश प्रसाद का कहना था कि यह शिकायत मुख्यमंत्री पोर्टल पर की गयी थी। जिसके बाद उच्चाधिकारियों के निर्देश पर कार्रवाई की गयी। हालांकि वहां कुछ नहीं मिला। सभी दुकानें खुलवा दी गयी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed