{"_id":"5e78e4178ebc3e77515fb798","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd1965135187","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना के डर के बीच बैंकों में नहीं पहुंच रहे ग्राहक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना के डर के बीच बैंकों में नहीं पहुंच रहे ग्राहक
विज्ञापन

हापुड़। कोरोना वायरस के डर के बीच बैंकों में ग्राहक बहुत कम संख्या में पहुंच रहे हैं। बैंक कर्मचारी और अधिकारी भी पूरी तरह सतर्कता बरत रहे हैं। साथ ही लोगों को जागरूक भी कर रहे हैं।
कोरोना वायरस ने दुनिया भर में हड़कंप मचा हुआ है। हापुड़ में भी लोग इस वायरस से भयभीत हैं। आलम यह है कि बैंक और अन्य सरकारी कार्यालयों में इन दिनों ग्राहक बहुत कम संख्या में पहुंच रहे हैं। सिर्फ ऐसे लोग ही बैंक पहुंच रहे हैं जिन्हें पैसों की सख्त आवश्यकता है। आलम यह है कि बैंकों में कर्मचारी और अधिकारी खुद को पूरी तरह सैनिटाइज किए हुए हैं। साथ ही लोगों को भी है सैनिटाइजर और मास्क के प्रयोग की सलाह दे रहे हैं। एटीएम भी सूने पड़े रहे, लोग एटीएम मशीनों पर भी नहीं पहुंच रहे हैं।
उधर, बिजली निगम के कार्यालयों में भी सोमवार को इक्का दुक्का उपभोक्ता ही नजर आए। अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि वह बिल जमा करने जैसे महत्वपूर्ण कार्य घर बैठकर ऑनलाइन करें।