{"_id":"5e63e4bf8ebc3eeb6634678a","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd195597910","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश सरकार व्यापारियों के हित में कर रही कार्य: कंछल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश सरकार व्यापारियों के हित में कर रही कार्य: कंछल
विज्ञापन
सरकार व्यापारियों के हित में कर रही कार्य : कंछल
हापुड़। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनवारी लाल कंछल ने कहा कि प्रदेश सरकार व्यापारियों के हितों को लेकर चिंतित है और उनकी समस्याओं का प्रमुखता से समाधान किया जा रहा है। व्यापारियों ने मेरठ रोड पर जोरदार स्वागत किया। कंछल गेस्ट हाउस में व्यापारियों के साथ बैठक कर उनकी समस्याएं सुन रहे थे। इससे पहले व्यापारियों ने उनका जोरदार स्वागत भी किया।
राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार ने हर जिले में व्यापारी सुरक्षा फोम का गठन किया है। इसमें हर माह एसपी व्यापारियों के साथ बैठक कर उनकी समस्या का समाधान कराएंगे। व्यापारी नेता नरेश अग्रवाल ने बताया कि बर्तन का कच्चे माल पर 18 प्रतिशत व तैयार माल पर 12 प्रतिशत टैक्स है, जबकि यह टैक्स एक होना चाहिए। विजय अग्रवाल ने कहा कि एडिवल आयल के पैकिंग मैटिरियल पर एक टैक्स होना चाहिए। सजय गर्ग ने कहा कि मंडी शुल्क आनलाइन व मैनुअल दोनों व्यवस्था होनी चाहिए।
हापुड़ स्माल स्केल इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के सचिव व व्यापार मडल के उपाध्यक्ष अमन गुप्ता ने जनपद में औद्योगिक क्षेत्र न होने के कारण उद्यमियों को काफी दिक्कत हो रही है। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और खाद्य औषधि प्रशासन के अधिकारी सर्वे के नाम पर व्यापारियों का उत्पीड़न कर रहे हैं। जिससे व्यापारियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने व्यापारियों की सभी समस्याओं का समाधान करने का आश्वासन दिया। बैठक का संचालन बिजेंद्र गर्ग पंसारी ने किया। जबकि प्रभात अग्रवाल, संजय गर्ग, योगेश मन्नु, रविंद्र बैंक वाले, विनित जैन, अंकुर, हिमांशु गोयल आदि मौजूद रहे।