{"_id":"5e4988f18ebc3ee5fa05d5f1","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd1943421104","type":"story","status":"publish","title_hn":"खर्चे के 50 हजार लेकर चालक फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खर्चे के 50 हजार लेकर चालक फरार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खर्चे के 50 हजार लेकर चालक फरार
हापुड़। धौलाना थाना क्षेत्र के गांव शेखपुर खिचरा निवासी एक व्यक्ति ने अपने ड्राइवर पर खर्चे के लिए दिए गए 50 हजार रुपये और स्टपनी और बैटरी आदि चोरी कर ले जाने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने मामले की शिकायत डीएम व एसपी से की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
गांव शेखपुर खिचरा निवासी इसरार पुत्र इदरीश ने आरोप लगाया है कि उसकी कैंटर को देहरा निवासी एक व्यक्ति चलाता है। छह फरवरी को उसका ड्राइवर उसके कैंटर को लेकर कहीं गया था। उसने खर्चे के लिए उसे पचास हजार रुपये भी दिए थे। नौ फरवरी को उसे सूचना मिली कि उसकी कैंटर सड़क के किनारे खड़ी है और ड्राइवर गायब है। उसने इस बाबत ड्राइवर से फोन पर संपर्क करना चाहा, लेकिन उसने फोन रिसीव नहीं किया। बाद में पता चला कि ड्राइवर खर्चे के 50 हजार रुयए, कैंटर की स्टपनी, बैटरी लेकर गायब हो गया। वह उसे चूना लगा गया। इस संबंध में उसने धौलाना पुलिस में शिकायत की, लेकिन कार्रवाई नहीं की गई, जिसके बाद पीड़ित ने मामले की शिकायत डीएम व एसपी से की है।