{"_id":"5e44466e8ebc3ee5c47e01df","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd1940925111","type":"story","status":"publish","title_hn":"शॉर्ट सर्किट से जूता फैक्टरी में लगी भीषण आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शॉर्ट सर्किट से जूता फैक्टरी में लगी भीषण आग
विज्ञापन
मेरठ रोड पर जूते की फैक्ट्री में लगी आग...
- फोटो : HAPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शॉर्ट सर्किट से जूता फैक्टरी में लगी भीषण आग
हापुड़। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत मेरठ रोड गांधी नगर कॉलोनी स्थित जूता फैक्टरी में बुधवार दोपहर लगी भीषण आग से हड़कंप मच गया। फैक्टरी में मौजूद मजदूरों ने जैसे तैसे बाहर निकलकर जान बचाई। हापुड़ के अलावा गाजियाबाद और मेरठ से आई फायर ब्रिगेड की टीमें देर शाम तक आग बुझाने में जुटी थी। आग का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। इस दौरान हड़कंप की स्थिति रही।
शिवपुरी कॉलोनी निवासी गुलशन ढींगरा की मेरठ रोड गांधी नगर कॉलोनी में नवीन प्लास्टिक के नाम से जूता बनाने की फैक्टरी है। बुधवार दोपहर इस दो मंजिला फैक्टरी में मजदूर काम कर रहे थे, तभी फैक्ट्री में अचानक आग लग गई। कुछ दी देर में आग ने भीषण रूप धारण कर लिया। कड़ी मशक्कत के बाद मजदूरों ने फैक्टरी से बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन यह नाकाफी रहे। इसके बाद मेरठ और गाजियाबाद से भी फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को मौके पर बुलाया। मुख्य अग्निशमन अधिकारी मनू शर्मा टीम के साथ आग बुझाने में जुटे रहे, लेकिन आग की भयावह स्थिति के कारण आग की लपटें बाहर निकल रही थी। देर शाम तक आग पर काबू पाने के प्रयास किए जा रहे थे। बार बार रह रहकर आग भड़क रही थी। उधर, आग के कारण आसपास के रिहायसी क्षेत्र में दहशत की स्थिति रही। लोग छतों पर चढ़कर आग की लपटों को देख रहे थे। आग से दीवारें भी चटक गयी। आग का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।
फैक्टरी मालिक ने बताया कि आग से काफी नुकसान हुआ है। जबकि मुख्य अग्निशमन अधिकारी मनु शर्मा ने बताया कि आग बुझाने में शाम तक लगभग 35 दमकल की गाड़ियां लग चुकी हैं। करीब सात घंटे से आग बुझाने का प्रयास किया जा रहा।
विज्ञापन
---
रिहायशी इलाके में चल रही फैक्टरी
फैक्टरी पूरी तरह से रिहायशी इलाके में चल रही थी, इसके अलावा इसमें मानकों की भी अनदेखी की जा रही थी। फैक्टरी में आग लगने के कारण आसपास के क्षेत्रों में हड़कंप की स्थिति रही और आसपास के घरों में लोग भयंकर दहशत में थे। धुएं के गुबार से पूरा मोहल्ले में अंधेरा छा गया और लोगों का दम घुट गया। लोगों में दहशत का यह आलम रहा कि लोग घरों से निकलकर कॉलोनी के बाहर जाकर खड़े रहे और आग पर काबू पाने की दुआ करते रहे। ऐसे में कोई भी बड़ा हादसा हो सकता था। एसडीएम सत्यप्रकाश का कहना है कि मामले की जांच करायी जाएगी। यदि मानकों की अनदेखी हुई है तो जिम्मेदारों पर कार्रवाई होगी।