फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

जिला पंचायत की बोर्ड बैठक आज, रखी जाएगी 30 करोड़ की कार्ययोजना

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 11 Feb 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
hapur news
बोर्ड बैठक आज, 30 करोड़ के विकास कार्यों पर होगी चर्चा
विज्ञापन

हापुड़। जिला पंचायत की बोर्ड बैठक बुधवार को होगी। महत्वपूर्ण मानी जा रही इस बैठक में करीब 30 करोड़ के विकास कार्यों की कार्ययोजना प्रस्तुत की जाएगी। जिसमें कुल पंद्रह प्रस्तावों पर चर्चा होगी। जिसमें कर दाता सूची का अनुमोदन संबंधी प्रस्ताव भी खासा महत्वपूर्ण रहेगा।

अपर मुख्य अधिकारी प्रणव पांडेय ने बताया कि जिला पंचायत की बोर्ड बैठक में कुल 15 प्रस्तावों पर चर्चा की जाएगी। इन प्रस्तावों में गत बोर्ड बोर्ड की पुष्टि के अलावा वित्तीय वर्ष 2019-20 का पुनरीक्षित बजट एवं 2020-21 का मूल बजट की स्वीकृति पर विचार किया जाएगा। याचिका समिति से प्राप्त पत्र के क्रम में प्रस्तावित निर्माण कार्यों का अनुमोदन, मुख्यमंत्री समग्र ग्राम्य विकास योजना के अंतर्गत चयनित गांवों में से शहीद सैनिक ग्राम लुखराड़ा और सपनावत में तोरण द्वारों का निर्माण कार्य किए जाने का अनुमोदन मांगा जाएगा। इसके अलावा गोवंश के आश्रय स्थल के लिए गांव असौड़ा में किए जाने कार्य को निरस्त करते हुए दूसरे स्थान ग्राम शेखपुर में गोआश्रय स्थल का निर्माण कराए जाने का अनुमोदन, जिला निधि से कराये जाने वाले कार्य का अनुमोदन, जिला पंचायत अध्यक्ष व जिला पंचायत अधिकारियों के लिए आवास बनाने के लिए भूमि क्रय किए जाने के कार्य का अनुमोदन, गढ़मुक्तेश्वर कस्बे से गंगा की तरफ जाने वाले मार्ग पर गंगा द्वारा के सौंदर्यीकरण, वित्तीय वर्ष 2020-21 के लिए प्रस्तावित किए जाने वाले संपत्ति एवं विभव कर दाता सूची का अनुमोदन का प्रस्ताव भी महत्वपूर्ण रहेगा। इसके अलावा जिला पंचायत की आय के मद को प्रभावी एवं अनुश्रवण एवं प्रबंधन के लिए साफ्टवेयर विकसित कराने, वित्तीय वर्ष 2020-21 के लिए मनरेगा बजट, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना फेस 03 गाइड लाइन के अनुसार सीयूसीपीएल का अनुमोदन, राज्य वित्त आयोग के अनुदान के सापेक्ष वर्ष 2020-21 के लिए योजना का अनुमोदन भी रखा जाएगा। कार्यों की दृष्टि से यह बोर्ड बैठक काफी महत्वपूर्ण रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed