{"_id":"5e3079808ebc3e7d5a7cc3e3","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd193044215","type":"story","status":"publish","title_hn":"ोरोना वायरस को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ोरोना वायरस को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना वायरस : जिले में अलर्ट, जारी हुई गाइड लाइन
हापुड़। चीन में बेकाबू होते कोरोना वायरस को लेकर हापुड़ जिले में अलर्ट घोषित कर दिया गया है। वायरस पर नियंत्रण को लेकर मुख्यालय की ओर से गाइड लाइन भी जारी की गई है। जिले से कितने लोग चीन गए हुए हैं इसकी भी जानकारी जुटाई जा रही है। वहीं चिकित्सकों को संदिग्ध लक्षणों वाले लोगों पर नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं। हालांकि जिले में अभी तक यह रोग देखने को नहीं मिला है।
जनवरी महीने के अंत में हापुड़ जिले में स्वाइन फ्लू का वायरस सक्रिय हो जाता है। स्वास्थ्य विभाग इस रोग पर काबू पाने के प्रयास में जुटा हुआ है। इस बीच चीन में बेहद खतरनाकर कोरोना वायरस का हमले ने स्वास्थ्य विभाग की नींद उड़ा दी है। देश के कुछ राज्यों में संदिग्ध मरीज होने की बात कही गई है। हालांकि इनकी पुष्टि नहीं हो सकी है। ऐसे में एहतियातन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी अलर्ट हो गए हैं। मुख्यालय से इस वायरस पर नियंत्रण लगाने के संबंध में गाइड लाइन जारी कर दी गई है। वहीं प्रशासन की ओर से जिले से चीन जाने वाले लोगों की जानकारी जुटाई जा रही है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार चीन से आने वाले प्रत्येक व्यक्ति की स्क्रीनिंग होगी। जिसके बाद ही उसे स्वस्थ घोषित किया जा सकेगा। सीएमओ ने सभी चिकित्साधिकारियों को अपने अपने क्षेत्रों में संदिग्ध लक्षण वाले लोगों पर नजर रखने के निर्देश जारी कर दिए हैं।
यह हैं कोरोना वायरस के लक्षण
- तेज बुखार
- सिर में दर्द
- नाक का लगातार बहते रहना
- खांसी, सर्दी-जुकाम
- अंगों का काम करना बंद करना।
इसलिए खतरनाक है कोरोना
- चिकित्सकों ने बताया कि कोरोना वायरस में कोई एंटीबायोटिक काम नहीं करती है। फ्लू में दी जाने वाली एंटीबायोटिक भी इस वायरस में बेअसर है। अस्पताल में भर्ती कराए जाने वाले मरीजों को अंगों को फेल होने से बचाने के लिए ज्यादा से ज्यादा मात्रा में तरल पदार्थ दिया जाता है।
विज्ञापन
कोट
मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. रेखा शर्मा ने बताया कि जिले में फिलहाल इस तरह का कोई वायरस सक्रिय नहीं है। फिर भी चिकित्सकों को अलर्ट कर दिया गया है। प्रत्येक संदिग्ध मरीजों पर नजर रखी जा रही है।