{"_id":"5e2f29708ebc3e4b337577bc","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd1929870122","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुठभेड़ के बाद गौरव चंदेल हत्याकांड का आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुठभेड़ के बाद गौरव चंदेल हत्याकांड का आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गौरव चंदेल हत्याकांड : आरोपियों को कोर्ट में पेश कर भेजा जेल
हापुड़। ग्रेटर नोएडा के बहुचर्चित गौरव चंदेल हत्याकांड मामले में पुलिस ने सोमवार की सुबह आरोपी उमेश, आशू की पत्नी पूनम को हापुड़ स्थित कोर्ट में पेश किया। जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया। एसपी संजीव सुमन ने बताया कि आरोपियों को रिमांड पर लेकर सामान बरामदगी का प्रयास किया जाएगा। जल्दी ही गैंग के सरगना आशू जाट को भी गिरफ्तार किया जाएगा।
ग्रेटर नोएडा के बहुचर्चित गौरव चंदेल हत्याकांड मामले में हापुड़ और ग्रेटर नोएडा पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। रविवार शाम दोनों जनपदों की पुलिस द्वारा की गई संयुक्त कार्रवाई में मिर्ची गैंग के सक्रिय सदस्य उमेश और सरगना आशू जाट की पत्नी पूनम को धौलाना क्षेत्र में दबोच लिया। मौके पर उमेश ने एक दरोगा की पिस्टल छीनकर भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने मुठभेड़ के बाद दोबारा उसे दबोच लिया। उमेश दोनों पैरों में गोली लगनेे से वह घायल हो गया। सोमवार को पुलिस ने दोनों को जेल भेज दिया है।
रविवार रात पुलिस लाइन में जानकारी देते हुए एसपी संजीव सुमन ने बताया कि हापुड़ की एसओजी टीम, धौलाना पुलिस और गौतमबुद्धनगर पुलिस को रविवार शाम सूचना मिली कि मिर्ची गैंग (आशू गैंग) का सदस्य उमेश सिंह निवासी रायपुर थाना शिकाथरपुर जिला बुलंदशहर व गैंग के सरगना आशू जाट की पत्नी पूनम अपने नवजात के साथ बाइक से धौलाना क्षेत्र के करनपुरजट्ट जा रहा था। सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी करते हुए आरोपी को दबोच लिया। आरोपी ने पूछताछ में गौतमबुद्धनगर में गौरव चंदेल हत्याकांड को अंजाम देने की बात स्वीकार की। बताया कि लूट के इरादे से यह हत्या की गई थी। आशू ने ही गौरव के सिर में गोली मारी थी। पुलिस ने आरोपी के पास से 32 बोर की पिस्टल और तीन कारतूस बरामद किए गए। साथ ही चोरी की बाइक भी बरामद की है।
विज्ञापन
एसपी ने बताया कि पुलिस पूछताछ के बाद आरोपी को गौरव चंदेल हत्याकांड से लूटे गए लैपटॉप व मोबाइल की बरामदगी के लिए बताए गए घटनास्थल पर ले जा रही थी। इस दौरान उमेश ने वरिष्ठ उपनिरीक्षक राजीव कुमार शर्मा की पिस्टल छीनकर भागने का प्रयास किया। आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी दोनों पैरों में गोली लगने से वह घायल हो गया। पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया है।
टॉयलेट करने कार से उतरे थे गौरव, बदमाशों ने दबोचा
- एसपी ने बताया कि पर्थला चौक के पास गौरव चंदेल सड़क किनारे कार रोककर टॉयलेट करने कार से उतरे थे। वह फोन पर किसी से बात भी कर रहे थे। इस दौरान बदमाशों ने उन्हें पकड़ककर लूटपाट का प्रयास किया। इसका विरोध करने पर बदमाशों ने गोली मारकर उनकी हत्या कर दी। इसके बाद गाड़ी लूटकर फरार हो गए।
कार को अलग-अलग स्थानों पर रखा
- ग्रेटर नोएडा वेस्ट के गौड़ सिटी सोसायटी में रहने वाले गौरव चंदेल हरियाणा के गुरुग्राम स्थित एक बहुराष्ट्रीय कंपनी के रीजनल मैनेजर थे। छह जनवरी की रात करीब साढ़े दस बजे वह गुरुग्राम से घर लौटते समय पर्थला गोलचक्कर के पास बदमाशों ने उनकी गोली मारकर हत्या कर दी थी। एसपी ने बताया कि लूट के बाद इस कार की लोकेशन को बदमाश अलग-अलग स्थानों पर रखकर बदलते रहे। घटना के तुरंत बाद बदमाशों ने कार को डासना पुल के नीचे छोड़ दिया था। तीन दिन यहां कार खड़ी रखने के बाद बदमाश इसे मसूरी ले गए और यहां उसकी नंबर प्लेट बदली। इसके बाद 14 जनवरी की रात इसी गैंग ने अग्रवाल बंधुओं से लूट की थी। बदमाशों ने उन्हें बंधक बनाकर इनके एटीएम से रुपये भी निकलवाये और उनकी टियागो कार लूट ले गए थे। इस कार को भी बदमाशों ने मसूरी में उसी स्थान पर छोड़ दिया। जहां पहली कार छोड़कर रखी गई थी। पुलिस ने 14 जनवरी की रात करीब साढ़े 10 बजे गौरव की सेल्टोस व इस कार को मसूरी क्षेत्र के आकाश नगर से बरामद कर लिया था।