{"_id":"5e2b35068ebc3e4ae56927d2","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd192869081","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहन चोर गिरोह का सरगना गिरफ्तार, एक फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाहन चोर गिरोह का सरगना गिरफ्तार, एक फरार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाहन चोर गिरोह का सरगना गिरफ्तार, एक फरार
हापुड़। कोतवाली पुलिस ने बृहस्पतिवार रात निजामपुर कट से मुखबिर की सूचना पर वाहन चोर गिरोह के सरगना को गिरफ्तार कर लिया। जबकि उसका साथी फरार होने में कामयाब हो गया। आरोपी से चोरी की दो बाइक व तमंचा भी बरामद किया गया है।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अविनाश गौतम ने बताया कि बृहस्पतिवार मुखबिर ने सूचना दी कि वाहन चोर गिरोह के दो सदस्य बाइक पर सवार होकर किसी घटना को अंजाम देने के लिए आ रहे हैं। सूचना पर पुलिस ने निजामपुर कट के पास बेरीकेडिंग कर सख्ती के साथ चेकिंग शुरू कर दी। इस दौरान पुलिस को बाइक सवार दो संदिग्ध युवक आते दिखाई दिए। रुकने का इशारा करने पर आरोपियों ने मौके से फरार होने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने घेराबंदी करते हुए एक आरोपी को दबोच लिया। जबकि उसका साथी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
पकड़े गए आरोपी से एक तमंचा व दो कारतूस व चोरी की दो बाइक बरामद हुई। आरोपी मूल रूप से मेरठ क्षेत्र के थाना किठौर क्षेत्र के मोहल्ला मनसबपुरा निवासी व फिलहाल थाना देहात क्षेत्र के गांव असौड़ा निवासी दानिश उर्फ समीर है। जबकि थाना लिसाड़ी गेट क्षेत्र के जाकिर कॉलोनी निवासी नाजिम फरार है। गिरफ्तार बदमाश के खिलाफ विभिन्न जनपदों के थानों में कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।