{"_id":"5e2b35058ebc3e4ae95297d1","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd1928619177","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिकअप की टक्कर से मासूम की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिकअप की टक्कर से मासूम की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिकअप की टक्कर से मासूम की मौत, मचा कोहराम
हापुड़। थाना हाफिजपुर के गांव बड़ौदा सिहानी में शुक्रवार सुबह अपने घर के बाहर खेल रहे करीब चार वर्षीय मासूम को एक दूध की पिकअप ने टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने पिकअप व चालक को हिरासत में लिया। बाद में थाने पहुंचे दोनों पक्षों के लोगों के बीच समझौता हो गया।
थाना प्रभारी निरीक्षक कौशलेंद्र सिंह ने बताया कि गांव बड़ौदा सिहानी निवासी मोमीन का चार वर्षीय पुत्र साजिम शुक्रवार सुबह घर के बाहर खेल रहा था। इस दौरान वहां से दूध लेकर जा रही एक पिकअप गाड़ी की चपेट में मासूम आ गया। मासूम की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। चालक पिकअप लेकर मौके से फरार हो गया, लेकिन लोगों ने उसे पहचान लिया। ग्रामीणों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेने का प्रयास किया तो ग्रामीणों ने कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा कर दिया। किसी तरह पुलिस ने ग्रामीणों को शांत कराया। इसके बाद पुलिस ने पिकअप समेत उसके चालक गांव सालेपुर कोटला नविासी अरमान को हिरासत में लिया। मौके पर दोनों पक्षों के लोग थाने पहुंचे। जहां आपसी सहमति के बाद दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया। इसके बाद परिजनों ने शव का दफीना कर दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि फिलहाल परिजनों ने किसी प्रकार की कार्रवाई से इंकार कर दिया है।