फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

पावर कॉरपोरेशन के अवर अभियंता पर 25 हजार रुपये ऐंठने का आरोप

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jan 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
hapur news
पावर कॉरपोरेशन के अवर अभियंता पर 25 हजार रुपये ऐंठने का आरोप
विज्ञापन

हापुड़। गांव होशदारपुर गढ़ी निवासी एक किसान ने सिंकदरपुर काकोड़ी बिजलीघर के तत्कालीन अवर अभियंता पर नलकूप कनेक्शन देने के नाम पर 25 हजार रुपये ऐंठने का आरोप लगाया है। पीड़ित किसान को जेई ने सिर्फ 9200 रुपये की रसीद थमायी, बाकी का पैसे की रसीद बाद में देने को कहा। लेकिन दो साल बीत जाने के बाद भी लाइन न खिंचने से परेशान किसान ने शिकायत कर, इस मामले की जानकारी दी।
होशदारपुर गढ़ी निवासी फकीर चंद ने बताया कि वर्ष 2018 में उसने नलकून कनेक्शन के लिए सामान्य योजना में आवेदन किया था। इस योजना में आवेदन करने पर महज 9200 रुपये जमा करने पड़ते हैं। जिसके बाद निगम के खर्च पर लाइन आदि खींचने का कार्य किया जाता है।
विज्ञापन

आरोप है कि तत्कालीन अवर अभियंता ने किसान से 25 हजार रुपये ऐंठ लिए और 9200 रुपये की रसीद थमा दी। बाकी पैसे की जानकारी करने पर बताया कि लाइन खिचने के बाद यह रसीद मिल जाएगी। लेकिन दो साल बाद भी नलकूप के लिए लाइन न बनने से किसान शकपका गया और अधिकारियों से शिकायत की। जिसमें बताया गया कि 25 हजार रुपये गलत लिए गए हैं। परेशान किसान ने इस मामले में डीएम से शिकायत की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधीक्षण अभियंता यूके सिंह का कहना है कि मामला गंभीर है। इस मामले की जांच करायी जाएगी। दोषियों पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed