फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

कुआपूजन के दौरान महिलाओं से अभद्रता

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jan 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
hapur news
कुआंपूजन के दौरान महिलाओं से अभद्रता, पथराव
विज्ञापन

हापुड़। थाना धौलाना क्षेत्र एक गांव में कुआं पूजन कार्यक्रम के दौरान कुछ दबंगों ने महिलाओं के साथ अभद्रता कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने गाली गलौज करते हुए पथराव कर दिया। जिसमें कई लोग घायल हो गए। पुलिस से मामले की शिकायत की गई, लेकिन पुलिस ने सुनवाई नहीं की। बृहस्पतिवार को पीड़ित ग्रामीणों ने एसपी कार्यालय पहुंचकर मामले की शिकायत की।

गांव डोमी टीकरी निवासी ग्रामीणों ने बताया कि बुधवार को ब्रजपाल के परिवार में बच्चे का नामकरण संस्कार था। शाम के समय कुआं पूजन का कार्यक्रम चल रहा था। इस दौरान महिलाएं डांस कर रही थी। इस दौरान गांव के कुछ लोग भी जबरन डांस करने लगे और महिलाओं से अभद्रता शुरू कर दी। आरोप है कि विरोध करने पर इन लोगों ने कार्यक्रम में मौजूद लोगों पर पथराव कर दिया। इस दौरान कई लोग घायल हो गए। आसपास के लोगों ने किसी तरह मामला शांत कराया। पीड़ित ग्रामीण एकत्र होकर थाने पहुंचे, लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। एसपी संजीव सुमन ने बताया कि मामले में कार्रवाई के लिए संबंधित थाने को निर्देशित किया गया है।
विज्ञापन

शिकायत करने वालों में कृष्णपाल, ब्रजपाल, मोनिका, मनोज, वीर सिंह, नरेंद्र कुमार और जसवंत आदि ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed