फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

कोहरे की चादर से ढका शहर, वाहनों की रफ्तार पर लगा ब्रेक

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 06 Dec 2019 11:39 PM IST
विज्ञापन
hapur news
कोहरे की चादर से ढका शहर, वाहनों की रफ्तार पर लगा ब्रेक
विज्ञापन

हापुड़। मौसम में बदलाव के साथ ही शुक्रवार को पूरा शहर कोहरे की चादर में ढक गया। धुंध के कारण सड़कों पर वाहन रेंगते रहे। हाईवे पर कोहरे के कारण सबसे ज्यादा दिक्कत रही। वहीं तापमान में गिरावट से ठिठुरन बढ़ने लगी है। जिसके चलते लोगों को घरों से बाहर निकलने में परेशानी हुई। जिले में एक्यूआई भी 288 दर्ज किया गया। सांस और हृदय के रोगियों के लिए यह मौसम बेहद खतरनाक है, चिकित्सक लोगों को सावधानी बरतने की हिदायत दे रहे हैं।
दिसंबर महीने के शुरू होते ही जिले का न्यूनतम तापमान गिरने लगा है। दिन में तापमान 23 डिग्री तक बना हुआ है, वहीं रात का तापमान 9 डिग्री तक पहुंच रहा है। ऐसे में कोहरा पड़ने से दिनभर सूर्यदेव के दर्शन न के बराबर होते हैं। शुक्रवार को भी सुबह के समय पूरा शहर कोहरे की जद में रहा।
विज्ञापन

आलम यह रहा कि सड़कों पर धुंध के कारण वाहन एक दूसरे के पीछे रेंग रहे थे। सुबह करीब 10 बजे शहर में सूर्यदेव दर्शन दे सके, जबकि देहात अंचल दोपहर 12 बजे तक धुंध कम हो सकी। गिरते तापमान में ठिठुरन बढ़ने से लोग परेशान दिखे। धुंध के कारण एक्यूआई भी बढ़ रहा है, शुक्रवार को जिले का एक्यूआई 288 दर्ज किया गया। जिसके बढने की आशंका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुल मिलाकर, यह मौसम हृदय और सांस रोगियों के लिए बेहद खतरनाक साबित हो रहा है। चिकित्सक ऐसे मरीजों को सावधानी बरतने की हिदायत दे रहे हैं। मुख्य चिकित्साधिकारी डा.रेखा शर्मा का कहना है कि इस मौसम में रोगी घरों के अंदर ही रहें तो बेहतर है। समस्या होने पर तुरंत चिकित्सक से परामर्श लें।
यह रखें सावधानी-
* घर से बाहर निकलते समय मास्क का प्रयोग करें।
* सुबह और शाम के समय टहलने के लिए न जाएं।
* पानी का अधिक सेवन करें।
* समस्या होने पर चिकित्सक से परामर्श लें, दवाओं का चयन स्वयं न करें।
धुंध के कारण पुलिस चौकी में घुसा ट्रक
हापुड़। शुक्रवार सुबह धुंध के कारण एक अनियंत्रित ट्रक मेरठ रोड स्थित साइलो प्रथम पुलिस चौकी में घुस गया। गनीमत रही कि इस हादसे में पुलिस कर्मी बाल बाल बच गए। पुलिस ने भाग रहे चालक को दबोच लिया।
बृहस्पतिवार रातभर धुंध छायी रही, रात करीब दो बजे मेरठ की ओर से आ रहा एक ट्रक नियंत्रण खो बैठा और मेरठ रोड स्थित साइको चौकी प्रथम में घुस गया। जिस समय यह हादसा हुआ उस समय पुलिस कर्मी गश्त कर रहे थे। यही कारण रहा कि वह हादसे में बाल बाल बच गए।

अगर यह हादसा सुबह के समय होता तो बड़ी घटना हो सकती थी। क्योंकि पुलिस चौकी के पास खड़े होकर यात्री बसों का इंतजार करते हैं। गनीमत रही कि हादसा टल गया। उधर, चौकी में घुसने के बाद जब ट्रक चालक भागने का प्रयास करने लगा तो पुलिस कर्मियों ने उसे दबोच लिया।
कोतवाली प्रभारी अविनाश गौतम ने बताया कि ट्रक चालक को पकड़ लिया गया है, ट्रक के मालिक को भी सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed