{"_id":"5dd581828ebc3e5508009971","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd1887284131","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा जिलाध्यक्ष पद के लिये 20 के पर्चे दाखिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा जिलाध्यक्ष पद के लिये 20 के पर्चे दाखिल
विज्ञापन
amar ujala
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा जिलाध्यक्ष पद के लिये 20 के पर्चे दाखिल
हापुड़। भाजपा जिलाध्यक्ष पद के लिए बुधवार को 20 दावेदारों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए जिनमें सिर्फ एक महिला प्रत्याशी है। हालांकि शाम तक कई उम्मीदवारों के नाम वापस लिए जाने के कयास लगाये जा रहे थे, लेकिन किसी भी उम्मीदवार ने अपना नामांकन वापस नहीं लिया। मतदाताओं से जिलाध्यक्ष पद पर सहमति पत्र भी ले लिए गए हैं लेकिन जिलाध्यक्ष पद की घोषणा लखनऊ में पार्टी मुख्यालय से होगी।
भाजपा के हापुड़ जिलाध्यक्ष पद की चुनाव प्रक्रिया बुधवार को पार्टी के प्रीत विहार स्थित कार्यालय पर पूर्वाह्न करीब 11 बजे प्रारम्भ हुई। इस चुनाव को संपन्न कराने के लिए प्रदेश हाईकमान की ओर से व्यापारी कल्याण बोर्ड के चेयरमैन रवि कांत गर्ग को चुनाव प्रभारी एवं भाजपा की आईटी सैल के प्रदेश संयोजक और प्रवक्ता संजय राय को सह चुनाव प्रभारी नियुक्त किया गया था। यह दोनों पदाधिकारी भी नियत समय पर वहां पहुंच गए। निर्धारित समय पर नामांकन प्रक्रिया प्रारंभ हुई।
उल्लेखनीय है कि सत्ताधारी पार्टी भाजपा के जिलाध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर पिछले कई दिनों से राजनीति गरमा रही थी। पहले यह माना जा रहा था कि आपसी सहमति से चुनाव हो जाएगा लेकिन दावेदारों की लंबी फौज होने के कारण ऐसा संभव नहीं हो सका बल्कि अपराह्न डेढ़ बजे तक नामांकन की प्रकिया चली जिसमें कुल 20 उम्मीदवारों ने अपने नामंाकन पत्र दाखिल किए। इसके बाद नियत समय तक नाम वापसी का इंतजार किया गया लेकिन कोई नामांकन वापस नहीं हुआ।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि नामांकन स्थल पर सुबह से ही भाजपाइयों का जमावड़ा लगा था। प्रत्येक प्रत्याशी के साथ उम्मीदवारों ने अपने समर्थकों संग पहुंचकर नामांकन फार्म लिया। उसको बड़ी सूझबूझ के साथ भरने के बाद चुनाव अधिकारी को सौंपा। शाम तक कार्यालय पर दावेदार और उनके समर्थकों की भीड़भाड़ रही।
चुनाव सह अधिकारी संजय राय ने बताया कि चुनाव प्रक्रिया के तहत पूर्वाह्न 11 बजे से एक बजे तक नामाकंन पत्रों का वितरण का समय रखा गया था। नामाकंन पत्र की जांच दोपहर एक बजे से 1.30 बजे तक, नाम वापसी के लिए 1.30 से 2.30 बजे तक का समय निर्धारित किया गया। लेकिन किसी भी उम्मीदवार ने अपने हाथ पीछे नहीं खींचे। परिणामस्वरूप कुल 20 प्रत्याशी मैदान में डटे हुए हैं।
मंडल अध्यक्ष व जिला प्रतिनिधि की रही पूछ
नए जिलाध्यक्ष का चुनाव मंडल अध्यक्ष व जिला प्रतिनिधि के द्वारा किया जाना है। नामांकन के दौरान दावेदारों को मंडल अध्यक्ष और जिला प्रतिनिधि के रूप में अनुमोदक व प्रस्तावक के रूप में उनकी जरूरत पड़ी। जिनकी चुनाव में मतदाता के रूप में अहम भूमिका रहेगी। दावेदारों ने अपने-अपने पक्ष में अनुमोदक व प्रस्तावक बनाने के लिए 22 मंडल अध्यक्ष और जिला प्रतिनिधियों की खूब पूछ भी रही।
चर्चा के बाद जागी आधी आबादी
दोपहर तक किसी भी महिला उम्मीदवार के नामांकन नहीं कराने की चर्चा जोरों पर रही। जबकि राजनीति में 33 प्रतिशत महिलाओं की भागीदारी की बात कही जाती है। गनीमत रही कि दोपहर बाद एक महिला ममता तोमर ने भी अपना नामांकन पत्र दाखिल कर दिया।
वर्तमान जिलाध्यक्ष समेत 20 दावेदार
हापुड़। बुधवार को भाजपा के हापुड़ जिलाध्यक्ष पद के लिए वर्तमान जिलाध्यक्ष डा. विकास अग्रवाल समेत कुल 20 प्रत्याशियों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल कराये हैं।
इनमें विनय अग्रवाल, विनोद गुप्ता (स्याना विधान सभा क्षेत्र प्रभारी), प्रवीण मित्तल (पूर्व जिला महामंत्री) , निशांत शिशौदिया (जिला उपाध्यक्ष), नरेश तोमर जिला (मंत्री), उमेश राणा (जिला महामंत्री), पवन चौधरी(पूर्व मंडल अध्यक्ष), अजय दादू (जिला महामंत्री), प्रमोद जिंदल (जिला महामंत्री), पुनीत गोयल (व्यापार प्रकोष्ठ के जिला सह संयोजक), पवन त्यागी, सुभाष प्रधान (पूर्व जिला उपाध्यक्ष), राकेश चौधरी (जिला उपाध्यक्ष), सुबीश त्यागी, ममता तोमर, श्यामेंद्र त्यागी (पूर्व मंडल अध्यक्ष), सुधीर गोयल (जिला उपाध्यक्ष), कृष्णकांत हूण (जिला पंचायत सदस्य), अश्वनी वाल्मीकि (अध्यक्ष भाजपा अनुसूचित मोर्चा) शामिल हैं।
कोट-
चुनाव अधिकारी रविकांत गर्ग व चुनाव सह अधिकारी संजय राय ने बताया कि जिलाध्यक्ष पद के लिये 20 उम्मीदवारों ने नामांकन किया है। जिलाध्यक्ष पद की घोषणा लखनऊ से होगी। इस चुनाव में हापुड़ जिले के 11 मंडल अध्यक्ष एवं 11 जिला प्रतिनिधि मतदाता हैं। इन लोगों ने अपने अपने सहमति पत्र चुनाव अधिकारियों को सौंप दिये हैं जिनकी लखनऊ में गिनती कराकर जिला अध्यक्ष घोषित किया जायेगा।