{"_id":"5dbb22178ebc3e93ba1b3e29","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd1874665117","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेशगार पर रिश्वत मांगने का आरोप, ग्रामीणों का हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेशगार पर रिश्वत मांगने का आरोप, ग्रामीणों का हंगामा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पेशगार पर रिश्वत मांगने का आरोप, ग्रामीणों का हंगामा
हापुड़। गांव अमीपुर नंगौला निवासी कुछ ग्रामीणों ने एसडीएम कोर्ट के एक पेशगार पर रिश्वत मांगने का आरोप लगा पुरानी कलक्ट्रेट पर जोरदार हंगामा किया। मामले की जांच करा, कार्रवाई की मांग उठाई गई। हंगामा देख पेशगार सीट छोड़कर भाग निकला, कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी गई है।
हापुड़ तहसील क्षेत्र का गांव अमीरपुर नंगौला के ग्रामीण बृहस्पतिवार को पुरानी कलक्ट्रेट स्थित एसडीएम कोर्ट पहुंचे। जहां पेशगार से मिलने के बाद ग्रामीणों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। ग्रामीणों ने हंगामा करते हुए कहा कि तारीख बदलने को लेकर पेशगार प्रत्येक व्यक्ति से सौ रुपये की डिमांड करते है।
जिससे ग्रामीणों का उत्पीड़न हो रहा है। इस संबंध में कई बार पेशगार से आपत्ति की जा चुकी है। बृहस्पतिवार को भी इसी कार्यप्रणाली से कार्य होता मिलने पर नंगौला के ग्रामीण भटक उठे। ग्रामीणों ने जोरदार हंगामा कर, पेशगार पर कार्रवाई की गुहार लगाई। हंगामा बढ़ता देख पेशगार अपनी सीट छोड़कर भाग निकला। ग्रामीणों ने एसडीएम से कार्रवाई की गुहार लगाई है, जल्द राहत नहीं मिलने पर आंदोलन की चेतावनी दी गई है। वहीं एसडीएम सत्यप्रकाश ने बताया कि ग्रामीणों द्वारा हंगामा करने के संबंध में जानकारी मिली है। इस संबंध में जांच कराई जाएगी। अगर दोष सिद्ध होता है तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।