फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

दिवाली पर आतिशबाजी से आज रोशन होगा आसमान

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 26 Oct 2019 08:12 PM IST
विज्ञापन
hapur news
आतिशबाजी से आज रोशन होगा आसमान
विज्ञापन

हापुड़। दिवाली पर केवल ग्रीन पटाखे जलाए जाने के ही आदेश हैं। शाम 8 बजे से शहर में जमकर आतिशबाजी होगी। जिससे आसमान रोशन हो जाएगा। पुलिस और प्रशासन लोगों से अपील कर रहा है कि आतिशबाजी के समय सावधानी बरतें। बच्चों और बुजुर्गों को अकेला मत छोड़ें।
दिवाली हिंदुओं के प्रमुख त्योहारों में शामिल है और सभी को इसका बेसब्री से इंतजार रहता है। नवीन मंडी में बच्चे अभिभावकों के साथ पटाखे खरीदने के लिए पहुंच रहे हैं। वहीं दुकानदारों ने सभी तैयारी पूरी कर ली है।
विज्ञापन

दिवाली पर केवल ग्रीन पटाखों की ही बिक्री होगी। लेकिन बाजारों में हर प्रकार के पटाखे अटे पड़े हैं। इनमें खासतौर पर दीप वर्षा, लड़ी, राकेट की काफी मांग है। फुलझड़ी, अनार और चकरी बच्चों की पहली पसंद बने हुए हैं। हवा में आकाश में रोशनी करने वाले स्काई शोर्ट की काफी मांग है। 12 से 150 आवाज के स्काई शार्ट बाजार में हैं। जो 150 रुपये से लेकर 3000 रुपये तक के हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

महंगाई बढ़ी तो घटी मांग-
पटाखा विक्रेताओं ने बताया कि गत वर्ष की तुलना में इस वर्ष पटाखों के दाम 15 से 20 प्रतिशत महंगे हुए हैं। इसके चलते पटाखों की बिक्री भी काफी हद तक प्रभावित है। सिर्फ ग्रीन पटाखों की बिक्री होने से मंदी है।
इन बातों का रखें ध्यान
* आग लगने पर फायर बिग्रेड को 0122-2312100,101 पर सूचना दें
*केवल ग्रीन पटाखे ही चलाएं।
* पटाखों की दुकानों के आसपास पटाखे न चलाएं।
* जब बच्चे पटाखे चलाए तो माता पिता भी साथ हों।
* पटाखे छोड़ते समय सिर्फ सूती कपड़े ही पहनें।
* जलने पर तुरंत ठंडा पानी डाले और चिकित्सक के पास ले जाएं।
* रेत और पानी अवश्य रखें।
* अधिक तेज आवाज वाले पटाखे न छोड़े।
* पटाखे चलाते समय मास्क का प्रयोग कर आंखों का बचाव रखें।
क्या न करें
* तेज धमाके वाले पटाखे न जलाएं
* राकेट किसी की मकान की ओर करके न छोड़े।
* बिजली की सजावट करते समय सावधानी बरतें।
* घर के अंदर पटाखे नहीं चलाएं
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed