फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

स्वास्थ्य विभाग की जांच में मिले 165 लोगों में टीबी के लक्षण

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 13 Oct 2019 11:51 PM IST
विज्ञापन
hapur news
जांच में 165 लोगों में मिले टीबी के लक्षण
विज्ञापन

हापुड़। सघन टीबी खोज अभियान के तहत रविवार को स्वास्थ्य विभाग की 58 टीमों के निरीक्षण में 165 लोगों में टीबी के लक्षण मिले। इनके बलगम को जांच के लिए लैब भेज दिया गया है। तीन मरीजों में टीबी की पुष्टि भी हो चुकी है।

शासन की मंशा देश को टीबी मुक्त करना है। इसी उद्देश्य से जिले में दस दिवसीय सघन टीबी खोज अभियान चलाया जा रहा है। रविवार को जिला क्षय रोग अधिकारी डा.राजेश सिंह व पीपीएम समंव्यक सुशील चौधरी के नेतृत्व में टीमों ने घर घर जाकर लोगों के स्वास्थ्य की जांच की। 58 टीमों ने 2764 घरों के 15,534 लोगों के स्वास्थ्य को परखा। जिसमें 165 लोगों में टीबी के लक्षण मिले। आनन-फानन में इनके बलगम का सैंपल जांच के लिए एकत्र कर लिया गया, जिन्हें जांच के लिए लैब भी भेज दिया गया है। बता दें कि तीन मरीजों में पहले ही टीबी की पुष्टि हो चुकी है।
विज्ञापन

मौके पर एचआईवी कॉर्डिनेटर मनोज कुमार, जिला कार्यक्रम समंव्यक दीपक शर्मा, गजेंद्र पाल सिंह, ब्रिजेश कुमार आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed