{"_id":"5d83b4238ebc3e014e27fc1e","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd184716488","type":"story","status":"publish","title_hn":"निविदाओं में खेल की शिकायत का मंडलायुक्त ने लिया संज्ञान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निविदाओं में खेल की शिकायत का मंडलायुक्त ने लिया संज्ञान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सफाई के ठेके में खेल का मंडलायुक्त ने लिया संज्ञान
हापुड़। नगर पालिका परिषद हापुड़ द्वारा चार साल से एक ही ठेकेदार को सफाई कार्य व वाहन संचालन का ठेका दिए जाने की शिकायत के मामले में मंडलायुक्त ने संज्ञान लिया है। डीएम को मामले की जांच कराकर, 25 सितंबर तक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
उल्लेखनीय है कि भंडा पट्टी निवासी रविंद्र जैनवाल ने नगर पालिका परिषद हापुड़ से निकाली जाने वाली निविदाओं में खेल कर, चार साल से एक ही ठेकेदार को सफाई कार्य व वाहन संचालन का ठेका देने का आरोप लगाया था। आरोप था कि चार वर्ष से एक ही ठेकेदार को सफाई व वाहन संचालन का ठेका दिया जा रहा है। तत्कालीन मंडलायुक्त से भी शिकायत की गई थी, जिसमें ठेका निरस्त करने के आदेश थे। लेकिन उसके बाद भी उक्त ठेकेदार से ही कार्य कराया गया।
मंडलायुक्त ने शिकायत का संज्ञान लेते हुए हापुड़ डीएम को सक्षम अधिकारी से मामले की जांच करा, 25 सितंबर तक आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। वहीं डीएम ने बताया कि इस संबंध में जांच कराई जा रही है। कमेटी का गठन किया जा चुका है। जल्द ही जांच कराकर उचित कार्रवाई की जाएगी। हालांकि पालिका के अधिकारियों ने टेंडर प्रक्रिया में पूरी पारदर्शिता बरतने की बात कही है। वहीं जानकारी के अनुसार 18 सितंबर को फिर से सफाई व वाहन संचालन के ठेके की निविदाएं खुलनी थी, जिसे निरस्त कराने की मांग की गई थी। मंडलायुक्त से शिकायत के बाद निविदाएं नहीं खोली गईं।