{"_id":"5d83bdf68ebc3e93a334307e","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd1847162138","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे फाटक पर गेटमैन को दिखा तेंदुआ, हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे फाटक पर गेटमैन को दिखा तेंदुआ, हड़कंप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेलवे फाटक पर गेटमैन को दिखा तेंदुआ, हड़कंप
हापुड़। गांव कनिया कल्याणपुर स्थित गेट नंबर 65 पर तैनात गेटमैन को बुधवार रात एक तेंदुआ दिखाई दिया। गेटमैन ने खुद को कमरे में बंद कर अपनी जान बचाई। इस दौरान गेटमैन ने टार्च की रोशनी में उसकी वीडियो भी बनाई। इसके चलते क्षेत्र में हड़कंप की स्थिति है।
दिल्ली मुरादाबाद रेलवे लाइन पर गांव कनिया कल्याणपुर में गेट नंबर 65 है। बुधवार रात इस गेट पर कन्हैया नाम के गेटमैन की तैनाती थी। देर रात उसने गेट के पास उसे एक तेंदुआ दिखाई दिया। तेंदुए को देखकर गेटमैन के होश उड़ गए। उसने आनन-फानन में खुद को फाटक पर बने कमरे में बंद कर लिया और खिड़की से टार्च की रोशनी में तेंदुए की अपने फोन से वीडियो भी बना ली। कुछ देर यहां रुकने के बाद तेंदुआ चला गया। इस घटना के बाद गेटमैन काफी डर गया और पूरी रात दहशत में रहा। सुबह उसने आसपास के लोगों को मामले की जानकारी दी और अपने द्वारा बनाई गई वीडियो भी दिखाई। हालांकि वन विभाग के अधिकारियों को अभी तक इसकी जानकारी नहीं दी गई है। विभाग के अधिकारियों ने बताया कि उन्हें इस मामले में उन्हें कोई सूचना नहीं है।